फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Missing girl from Khajuraho find in Agra

Agra News: मध्य प्रदेश के खजुराहो से लापता युवती आगरा में मिली, दोनों पैर में है फ्रैक्चर

Wed, 31 Aug 2022 06:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 31 Aug 2022 06:53 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित खजुराहो की रहने वाली युवती एक सप्ताह पहले लापता हुई थी। परिजन ने थाना राजनगर में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार को वह आगरा में मिल गई। 

विज्ञापन
Missing girl from Khajuraho find in Agra
थाना एमएम गेट आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के खजुराहो से एक सप्ताह पहले लापता हुई 20 वर्षीय युवती बुधवार को आगरा में मिल गई। खजुराहो पुलिस ने उसकी लोकेशन और फोटो थाना एमएम गेट पुलिस को भेजे थे। इस पर पुलिस ने युवती को एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी के पास से बरामद कर लिया। उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर है। वह यहां कैसे पहुंची, इस बारे में खजुराहो पुलिस जानकारी जुटाएगी। परिजन को लेकर पुलिस यहां पहुंच रही है।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित खजुराहो की रहने वाली युवती एक सप्ताह पहले लापता हुई थी। परिजन ने थाना राजनगर में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार को युवती की लोकेशन आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के पास की आ रही थी। वहां की पुलिस ने थाना एमएम गेट पुलिस से संपर्क किया। युवती की लोकेशन और फोटो भेजी। 

विज्ञापन

इमरजेंसी में इलाज के लिए आई थी युवती 

युवती इमरजेंसी में दिखाने आई थी। उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर है। वह इमरजेंसी से निकलने के बाद ई रिक्शा में बैठकर हरीपर्वत की ओर जाने लगी। तभी पुलिस पहुंच गई। शक होने पर ई-रिक्शा को रोक लिया। फोटो से मिलान कराया तो युवती की पहचान हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना एमएम गेट के प्रभारी निरीक्षक अवधेश गौतम ने बताया कि युवती को आशा ज्योति केंद्र भेजा गया है। राजपुर थाने की पुलिस और युवती के परिजन को सूचना दे दी है। वह यहां आ रहे हैं। उनके आने पर ही आगे की करवाई की जाएगी।

हिंदूवादी संगठन के लोग भी थाने पहुंचे 

उधर, राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के अध्यक्ष गोविंद पाराशर समेत अन्य पदाधिकारी भी पहुंच गए। गोविंद पाराशर ने बताया कि युवती को दूसरे समुदाय का युवक अपने जाल में फंसाकर ले आया था। परिवार के लोगों युवती के फोटो भेजे थे। इस पर उसे पुलिस की मदद से बरामद किया है। युवक नहीं मिला है। युवती के पैर में फ्रेक्चर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed