फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Missing girl found outside mall in agra

चार दिन से लापता छात्रा मॉल के बाहर मिली, पुलिस को देखा तो रोने लगी, बताईं ये बातें

Tue, 22 Sep 2020 12:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 22 Sep 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Missing girl found outside mall in agra
सांकेतिक तस्वीर

आगरा के कमला नगर से 17 सितंबर को लापता हुई 12वीं की छात्रा मीनाक्षी सोमवार को कॉसमॉस मॉल के बाहर मिल गई। पुलिस ने थाने लाकर उससे पूछताछ की। उसने बताया कि पिता ने स्कूल फीस की कहने पर उसे डांट दिया था। इस पर नाराज होकर चली गई थी। बस से हाथरस, मथुरा और दिल्ली तक गई। इसके बाद वापस आ गई। पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 

विज्ञापन


कमला नगर निवासी रजनीश शाक्य ठेके पर चांदी की चेन बनाने का काम करते हैं। उनकी 17 वर्षीय बेटी मीनाक्षी 12वीं की छात्रा है। 17 सितंबर की शाम को मीनाक्षी घर से निकली थी। इसके बाद वापस नहीं आई। उसका मोबाइल घर में था। परिजनों के तलाशने पर नहीं मिली थी। इस पर थाना कमला नगर में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए थे। इसमें वह 18 सितंबर की रात को घूमती हुई नजर आई थी। 
विज्ञापन



पुलिस मान रही थी कि वह शहर में ही है। तलाश में तीन टीम को लगाया था। थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे मीनाक्षी संजय प्लेस स्थित कॉसमॉस मॉल के बाहर बैठी थी। तभी पुलिस को जानकारी हो गई। पुलिस ने नाम पूछा तो उसने नेहा बताया। बाद में पुलिस ने उसे सही नाम से पुकारा तो वह रोने लगी। इस पर पुलिस उसे थाने ले आई। इसके बाद मेडिकल के लिए भेज दिया। वहीं बयान भी दर्ज किए। इसके बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात में करती थी सरकारी बसों में सफर

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि किशोरी काफी समझदार है। 17 सितंबर की रात को वह हाथरस सरकारी बस से चली गई थी। इसके बाद बस स्टैंड पर रुकी। तीन से चार घंटे बिताने के बाद वापस आ गई। उसके पास 2500 रुपये थे। 19 सितंबर को मथुरा चली गई। रात में वापस आ गई। 20 को दिल्ली के साहिबाबाद अपने मौसा के पास चली गई। मौसा घर पर नहीं थे। उनके यहां ताला लगा था। इस कारण वापस आ गई। मॉल में कपड़े खरीदने आई थी। तब ही पुलिस ने पहचान लिया। 

लॉकडाउन में पिता का काम हो गया था बंद  

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि किशोरी से पता चला कि उसके पिता का लॉकडाउन से काम नहीं चल रहा है। इस कारण वह मीनाक्षी के स्कूल की फीस नहीं भर पा रहे थे। स्कूल से बार-बार संदेश आने की वजह से मीनाक्षी पिता से फीस जमा करने के लिए बोल रही थी। पिता अभी कुछ दिन में फीस जमा करने की कह रहे थे। मगर, वह जिद करने लगी। इस पर पिता ने डांट दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed