{"_id":"5ffa6eb2cc3b95530c24b7ea","slug":"missing-girl-found-in-hotel-room-with-boy-friend-police-lodge-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: होटल में मिली लापता किशोरी, हिरासत में लिया मित्र, ये वजह आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: होटल में मिली लापता किशोरी, हिरासत में लिया मित्र, ये वजह आई सामने
Sun, 10 Jan 2021 08:35 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 10 Jan 2021 08:35 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के कमला नगर से शुक्रवार शाम को लापता हुई किशोरी शनिवार सुबह होटल में मिली। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों ने एक युवक पर बहला फुसलाकर अपहरण का आरोप लगाया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह दोनों मित्र हैं। होटल में मिलने गए थे। तभी झगड़ा हो गया। वह उसे होटल में छोड़कर आ गया था। उसे नहीं पता था कि बात इतनी बढ़ जाएगी।
मूलरूप से एटा की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी अपनी मौसी के घर पर कमला नगर में रह रही है। पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी शुक्रवार की शाम चार बजे मौसेरी बहन को ट्यूशन छोड़ने गई थी। इसके बाद लापता हो गई। उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। इस पर पुलिस को बताया। पुलिस ने बहला-फुसलाकर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोप लगाया कि मौसी का पड़ोसी युवक उसे लेकर गया है।
थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि शनिवार को परिजनों ने पुलिस को बताया कि सिकंदरा स्थित एक होटल में बेटी के होने की जानकारी मिली है। इस पर पुलिस होटल पहुंच गई। वहां किशोरी मिल गई। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय: सत्र परीक्षाएं फरवरी में, अभी बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठकें चल रहीं
वहीं आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह किशोरी का दोस्त है। दोनों मर्जी से होटल गए थे। मगर, वहां पर झगड़ा हो गया। वह गुस्से में उसे होटल में ही छोड़कर घर लौट आया। उसको रास्ता नहीं पता था। उसने अपने घरवालों को फोन कर दिया। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। इसकी रिपोर्ट नहीं मिली है। किशोरी के बयान भी दर्ज कराए जाएंगे। अगर, कुछ गलत होगा तो आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, पिता का कहना है कि बेटी नाबालिग है। इसलिए उसके बयान के ज्यादा मायने नहीं हैं।