{"_id":"6a3e034ca635c304130de6e6","slug":"missing-for-two-years-woman-reunites-with-family-after-calling-her-uncle-missing-her-mother-2026-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पश्चिम बंगाल से दो साल पहले लापता हुई छात्रा मिली, गोद में बच्चा और ऐसी हालत; देखकर मां के छलक पड़े आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पश्चिम बंगाल से दो साल पहले लापता हुई छात्रा मिली, गोद में बच्चा और ऐसी हालत; देखकर मां के छलक पड़े आंसू
Fri, 26 Jun 2026 10:12 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 26 Jun 2026 10:12 AM IST
सार
पश्चिम बंगाल से दो वर्ष पहले लापता हुई युवती ने मां की याद आने पर अपने मामा को फोन कर ताजमहल के पास होने की जानकारी दी। आगरा पुलिस ने जांच कर उसे हाथरस में खोज निकाला और मां से मिलवाया, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल से आई मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
दो वर्ष पूर्व पश्चिम बंगाल के जिला उत्तर से लापता हुई किशोरी को आगरा पुलिस ने परिजन से मिला दिया। युवती प्रेम विवाह कर हाथरस में पति के साथ रह रही थी। मां की याद आने पर मामा को काॅल कर ताजमहल के पास होने की बात कही थी। बेटी से मिलने के बाद परिजन ने पुलिस का आभार जताया है।
विज्ञापन
21 जून को भाजपा नेता प्रदीप राठौर को पुरानी मंडी पर पश्चिम बंगाल के जिला उत्तर निवासी महिला अपनी बहन के साथ घूमती मिली थी। वह अपनी लापता बेटी को तलाश रही थी। उन्होंने बताया था कि उनकी 15 वर्षीय बेटी 2 वर्ष पूर्व स्कूल जाने के बाद लापता हो गई थी। 17 जून को बेटी ने मामा के नंबर पर कॉल की थी। खुद के ताजमहल के पास होने की बात कही थी। परेशानी में फंसे होने की जानकारी दी थी।
ये भी पढ़ें - ऐतिहासिक फूलों का ताजिया: रातभर चली जियारत और मांगी गईं मन्नतें, आज होंगे सुपुर्द-ए-खाक; शहरभर में निकलेंगे जुलूस
ये भी पढ़ें - ऐतिहासिक फूलों का ताजिया: रातभर चली जियारत और मांगी गईं मन्नतें, आज होंगे सुपुर्द-ए-खाक; शहरभर में निकलेंगे जुलूस
विज्ञापन
भाजपा नेता ने परिवार के बारे में एसीपी ताज सुरक्षा को अवगत कराया था। एसीपी ने थाना ताजगंज को निर्देश दिए थे। पुलिस ने जिस नंबर से कॉल आई थी, उसके बारे में पता लगाया। नंबर हाथरस का निकला। काफी तलाश के बाद लापता बेटी का पता चला। वह एक युवक से शादी कर उसके साथ रह रही थी। एक बच्चा भी था। बेटी ने बताया कि उसे मां की याद आ रही थी। इस कारण उसने आवाज सुनने के लिए कॉल की थी। उसे उम्मीद नहीं थी कि पुलिस उसकी मां से उसे मिलवा देगी। बेटी को सकुशल देखकर परिजन भी खुश हो गए और राहत की सांस ली। पुलिस का आभार व्यक्त कर वापस बंगाल के लिए रवाना हो गए।
ये भी पढ़ें - UP: मुहर्रम के जुलूस में हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, करंट लगने से एक की मौत; चार झुलसे
ये भी पढ़ें - UP: मुहर्रम के जुलूस में हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, करंट लगने से एक की मौत; चार झुलसे