फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mishra honored with symbols of ax and mace

परशुराम के फरसा और हनुमान की गदा के प्रतीकों से सम्मानित किए मिश्रा

Mon, 02 Aug 2021 10:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Mishra honored with symbols of ax and mace
पटियाली(कासगंज)। एसबीआर इंटर कॉलेज में आयोजित बसपा की प्रबुद्ध संगोष्ठी में राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा का जोशीला स्वागत किया गया। हनुमान, दुर्गा मां और परशुराम के स्वरूपों ने महासचिव को गदा, फरसा एवं त्रिशुल देकर सम्मानित किया। संयोजक नीरज किशोर मिश्रा ने पगड़ी पहनाई, शॉल ओढ़ाई, तलवार भेंट की और स्मृति चिह्न दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष शशि मिश्रा ने भी स्मृति चिह्न देकर उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

सभा में ब्राह्मण समाज, चिकित्सक संगठन, मुस्लिम समुदाय, बघेल समाज, अधिवक्ता, दलित समाज, अमांपुर के नगरपंचायत अध्यक्ष चांद अली, मोहनपुर के नगरपंचायत अध्यक्ष सुभाष शाक्य ने चांदी का मुकुट, शॉल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। डा. सचिन दुबे, यामीन कुरैशी, ध्रुव कुमार शर्मा, हाजी शाबिर अली कुरैशी, डा. अरविंद कुमार, जितेंद्र कुमार मिश्रा, बाबू पांडे, डा. प्रभात कुमार, प्रेमनरायन दीक्षित, विमल कश्यप, सुनील कश्यप, डा. विजय चतुर्वेदी, महावीर सिंह बघेल, दिनेश चंद्र गुप्ता ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
संगेाष्ठी की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक ब्रह्मस्वरूप मिश्रा ने की। संचालन ओमकार दीक्षित ने किया। इस दौरान मुख्य सेक्टर कॉर्डिनेटर मुनकाद अली, सूरज सिंह, रणवीर कश्यप, अशोक सिंह, बसपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जाटव, डा. राजीव शर्मा, शैतान सिंह भारती, अमरनाथ, राजेंद्र गौतम, खालिद मियां, राजू भारती, रवेंद्र बघेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलत रास्ते पर निकला काफिला
कार्यक्रम के पश्चात बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा का काफिला कार्यक्रम स्थल से रवाना हुआ तो एस्कॉर्ट गाड़ी के पीछे-पीछे गलत रास्ते पर निकल गया। इस काफिले को एटा की ओर जाना था, लेकिन कस्बे के चौराहे की ओर काफिला निकल गया। जब गलत रास्ते का बोध हुआ तो काफिला वापस एटा के रास्ते पर निकला।

पटियाली से गंजडुंडवारा तक जाम ही जाम
पटियाली में आयोजित कार्यक्रम को लेकर गंजडुंडवारा-पटियाली मार्ग पर भीड़ का आलम रहा। गंजडुंडवारा के पटियाली रोड के सकरे रास्ते पर वाहन आमने-सामने आ गए। जिससे जाम लग गया, यही आलम अलग अलग रास्ते पर रहा। कार्यक्रम से वापस अपने वाहनों से निकलने वाले लोग हर मार्ग की ओर लौट रहे थे। जिससे एक घंटे तक हर मार्ग पर जाम के हालात पैदा हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed