फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   misdeed with Haryana girl Police confused by victim's statements

हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म: पीड़िता के बयानों में उलझी पुलिस, घटनास्थल बयां कर रहे कुछ और ही कहानी

Tue, 23 Jul 2024 03:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 23 Jul 2024 03:20 PM IST
सार

आगरा में हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस ने पीड़िता के बयान लिए। युवती ने पुलिस को जो घटनास्थल बताए हैं, वो कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
misdeed with Haryana girl Police confused by victim's statements
युवती का सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ताजगंज स्थित सेल्फी पॉइंट के पास सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पीड़िता के बयान से पुलिस उलझन में है। युवती ने तीन घटनास्थल बताए हैं। पुलिस ने दो का निरीक्षण किया। उनसे वारदात की पुष्टि नहीं हुई। तीसरी बार युवती ने आरोपियों की कार में वारदात होना बताया। अब पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी और कार की बरामदगी में लगी है।
विज्ञापन


 

थाना ताजगंज में युवती की तहरीर पर सूरज, उसके भाई लखन चौधरी और एक अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता के सोमवार को बयान दर्ज किए। युवती का कहना था कि वह मूलरूप से हरियाणा की है। ससुराल पलवल में है। वह गुरुग्राम भी रही। पहले से शादीशुदा है और एक बेटी भी है। वह पति को छोड़कर देहरादून चली गई। कुछ महीने पहले आगरा आ गई। वह सूरज और लखन के संपर्क में थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में उसे पता चला कि दोनों देह व्यापार के धंधे से जुड़े थे। इससे दोनों से बात करना बंद कर दिया। मगर, वो पीछा छोड़ने को तैयार नहीं थे। लखन उससे 7000 रुपये मांग रहा था, जबकि रकम उसकी ही थी। 6 दिन पहले एक युवक से शादी कर ली। इससे लखन नाराज हो गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने मारपीट भी की।

 
विज्ञापन

आज कोर्ट में दर्ज कराएंगे बयान
थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि युवती ने पहले सेल्फी पॉइंट के पास घटना बताई। वहां पुलिस गई। कोई साक्ष्य नहीं मिला। इस पर युवती ने कहा कि एक पानी के प्लांट में ले गए थे। पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज देखे। मगर, घटनास्थल नहीं मिला। बाद में युवती ने कहा कि आरोपी कार में थे। उसे कार में ले गए। अब पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी और कार की बरामदगी में लगी है। वहीं युवती ने अपने पति सहित अन्य परिजन के बारे में पुलिस को जानकारी देने से इन्कार किया है। फिलहाल पुलिस पड़ताल में लगी है। पीड़िता का कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed