फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants tried to pay by credit card at liquor shop after robbing manager purse In Agra

Agra: बदमाशों ने मैनेजर का पर्स लूटा, शराब की दुकान पर क्रेडिट कार्ड से भुगतान की कोशिश, पुलिस तलाश में जुटी

Wed, 19 Apr 2023 09:28 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 19 Apr 2023 09:28 AM IST
सार

आगरा में बदमाशों ने एक शोरूम की स्टोर मैनेजर का पर्स लूट लिया। इसके कुछ देर बाद शराब की दुकान पर क्रेडिट कार्ड से भुगतान की कोशिश भी की। हालांकि पिन लगत होने से वह असफल रहे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
miscreants tried to pay by credit card at liquor shop after robbing manager purse In Agra
बदमाशों ने मैनेजर का पर्स लूटा - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार की रात तीन बदमाशों ने शोरूम की स्टोर मैनेजर से पर्स लूट लिया। वह स्कूटर से घर लौट रही थी। उन्हें टक्कर मारकर गिराने की कोशिश की। इसके बाद पर्स लूट लिया। थाने की तरफ से ही बदमाश भागे। पर्स में क्रेडिट कार्ड रखा था। इससे शराब खरीदने की कोशिश की। मगर, पिन गलत होने की वजह से भुगतान नहीं हो सका। पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी है।

विज्ञापन

लायर्स कॉलोनी कट के पास लूटा

न्यू आगरा थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी कॉलोनी निवासी पायल अग्रवाल सिकंदरा स्थित शोरूम में स्टोर मैनेजर हैं। सोमवार रात तकरीबन 8:30 बजे वह स्कूटी से घर लौट रही थीं। लायर्स कॉलोनी कट से थोड़ा आगे बाइक सवार तीन बदमाशों ने टक्कर मार दी। स्कूटर गिरने से बच गया। तभी एक बदमाश ने झपट्टा मारकर पर्स लूट लिया। बदमाश लूट के बाद सर्विस रोड से थाना न्यू आगरा की तरफ भागे। पर्स में दस हजार रुपये, वोटर आईडी कार्ड, क्रेडिट कार्ड सहित अन्य सामान था। 

विज्ञापन

शराब की दुकान पर भुगतान का प्रयास

लूट के कुछ देर बाद ही बदमाशों क्रेडिट कार्ड से शराब की दुकान पर 520 रुपये के भुगतान का प्रयास किया। मोबाइल फोन पर संदेश आने पर जानकारी हुई। मगर, पिन गलत डाल रहे थे। इस कारण भुगतान नहीं हो सका। थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं मिली है। अगर, तहरीर मिलेगी तो मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाने के पास युवकों को लगता है जमघट

न्यू आगरा क्षेत्र में लगातार मोबाइल फोन, पर्स व चेन लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। इसी सप्ताह एक महिला से लूट हुई थी। एक और वारदात पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़ा करने के लिए काफी है। न्यू आगरा क्षेत्र में थाने के पास ही पान के खोखे, शराब की दुकान के बाहर युवकों का जमघट रहता है। रेस्टोरेंट पर भी भीड़ लगती है। क्षेत्रीय लोग कई बार शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed