{"_id":"5ba48631867a557ea82f5c73","slug":"miscreants-tried-to-crush-the-police-while-encounter-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, चलती गाड़ी से फायरिंग, इंस्पेक्टर सहित चार को कुचलने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, चलती गाड़ी से फायरिंग, इंस्पेक्टर सहित चार को कुचलने की कोशिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 21 Sep 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में बदमाशों ने हाईवे पर दो पुलिसकर्मियों समेत चार लोगों को डीसीएम से कुचलने की कोशिश की। इसमें इंस्पेक्टर, कॉन्स्टेबल और दो राहगीर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना गुरुवार की देर रात एत्माद्दौला क्षेत्र में हुई। मथुरा के फरह से भैंस चोरी कर भाग रहे चोरों को रात दो बजे सिकंदरा पुलिस ने घेर लिया। इसके बाद जगदीशपुरा, सिकंदरा, न्यू आगरा क्षेत्र से होते हुए बदमाश हाईवे पर पहुंचे।
चलती गाड़ी से पुलिस और बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। बदमाशों ने एत्माद्दौला क्षेत्र में हाईवे पर पुलिस के बैरियर को तोड़ दिया। वहां खड़े इंस्पेक्टर राजेश कुमार, एक कॉस्टेबल और दो राहगीरों डीसीएम की टक्कर से घायल हो गए।

मुठभेड़ के दौरान सिकंदरा पुलिस ने 16 फायर किए। चार फायर इंस्पेक्टर सिकन्दरा ने अपनी पिस्टल और चार फायर सब इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने अपनी सर्विस पिस्टल से किये। बदमाश भी लगातार फायरिंग करते रहे।
काफी देर तक पुलिस बदमाशों का पीछा करती रही। चलती गाड़ियों से ताबड़तोड़ गोलियां चलती रहीं। लेकिन बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं आ सके। रामबाग से बदमाश डीसीएम समेत भाग निकले। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।