फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants tried to break the India One ATM in Agra

Agra: बाजार में लगे एटीएम को उखाड़कर ले जाने की कोशिश, बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े

Sun, 10 Jul 2022 12:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 10 Jul 2022 12:02 PM IST
सार

आगरा में बदमाशों ने एक बार फिर एटीएम को निशाना बनाया। बदमाशों ने एटीएम की स्क्रीन को तोड़ा और उसे उखाड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। 

विज्ञापन
miscreants tried to break the India One ATM in Agra
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर शहर में एटीएम उखाड़कर ले जाने की कोशिश की। ताजगंज के श्यामो मोड़ स्थित हरि सिंह मार्केट में शनिवार की रात बदमाशों ने वारदात की। पहले सीसीटीवी कैमरे तोड़े, फिर इंडिया वन कंपनी के एटीएम की स्क्रीन को बड़े पत्थर से तोड़ा। कैश बॉक्स तोड़ने में सफल नहीं होने पर एटीएम को फर्श से उखाड़ डाला। हालांकि वजन अधिक होने से एटीएम को ले जाने में सफल नहीं हो सके। रविवार सुबह एटीएम जमीन पर गिरा देख लोगों को घटना की जानकारी हुई। पास ही बड़ा पत्थर भी पड़ा था। एटीएम में 16 लाख रुपये थे, जो सुरक्षित बताए गए। यह घटना तब हुई, जब बकरीद को लेकर पुलिस का अलर्ट था। इससे पहले भी एटीएम में तोड़फोड़ और उखाड़कर ले जाने की वारदात हो चुकी हैं। 

विज्ञापन


शमसाबाद रोड पर श्यामो मोड़ के पास हरि सिंह का दोमंजिला मार्केट है। इसमें भूतल और पहली मंजिल पर दुकानें बनी हैं। रविवार सुबह एक व्यक्ति एटीएम से रुपये निकालने आया। उसने एटीएम को फर्श पर गिरा देख दुकानदारों को जानकारी दी। मार्केट के मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो एटीएम जमीन पर गिरा था। केबिन के कैमरे टूटे थे। एटीएम क्षतिग्रस्त थी। पास पड़े पत्थर देख आशंका है कि इस पत्थर को बदमाश लेकर आए होंगे। सूचना पर फॉरेसिंक एक्सपर्ट टीम, कंपनी के जांच अधिकारी पहुंच गए। एटीएम में लगा कैमरा सुरक्षित बताया गया। पुलिस को आशंका है कि बदमाशों ने रात करीब दो बजे वारदात की। 
विज्ञापन


सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया कि एटीएम में 16 लाख रुपये कैश होना बताया गया, जो सुरक्षित है। फुटेज निकलवाए जा रहे हैं। इन फुटेज के बाद ही पता चलेगा कि वारदात करने कितने बदमाश आए थे? कितने बजे घटना की गई? आम दिनों में मार्केट के आसपास लोग रहते हैं। आशंका है कि रात में बारिश हो रही थी। इस कारण लोग नहीं थे। बिजली भी नहीं आ रही थी। इसका फायदा उठाया। मगर, एटीएम का वजन अधिक होने की वजह से ले जा नहीं सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं था सुरक्षा गार्ड

सीओ ने बताया कि एटीएम में सुरक्षा गार्ड नहीं था। मार्केट में एक और कैमरा लगा है। मगर, बिजली नहीं होने से वह काम नहीं कर सका। श्यामो मोड़ से शमसाबाद और शहर की तरफ जाने का रास्ता है। इस रास्ते पर कई मार्केट हैं। इन पर कैमरे लगे हुए हैं। अब इन कैमरों के फुटेज चेेक किए जा रहे हैं। रात करीब एक बजे पुलिस टीम ने गश्त में एटीएम को सुरक्षित देखा था। 

रात में गश्त, फिर भी वारदात

पुलिस गश्त के दौरान एटीएम देखती है। जिन एटीएम में गार्ड नहीं होते हैं, उनके शटर रात में गिरा दिए जाते हैं। बताया गया है कि इंडिया वन के एटीएम का शटर रातभर खुल रहता है। पुलिस गश्त करती रही। इसके बावजूद वारदात हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed