फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants took away cash and jewelery after tying the woman's hands legs and eyes

UP: एटा में आधी रात को महिला के घर बदमाशों का धावा, साड़ी से हाथ-पैर और आंखों पर बांधा दुपट्टा; फिर की लूटपाट

Sat, 13 Jan 2024 02:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 13 Jan 2024 02:30 PM IST
सार

महिला के हाथ-पैर और आंखों पर पट्टी बांधकर बदमाश नकदी और जेवरात लूट ले गए। महिला ने किसी तरह खुद को बंधन मुक्त करने के बाद शोर मचाया। तब परिवार के लोगों को जानकारी हो सकी।
 

विज्ञापन
miscreants took away cash and jewelery after tying the woman's hands legs and eyes
मौके पर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के थाना मिरहची क्षेत्र के गांव लालपुर में 12 दिसंबर की रात बदमाश एक घर में घुस गए। महिला को कब्जे में ले कर हाथ-पैर और आंखों पर दुपट्टा बांध दिया। इसके बाद नकदी और जेवरात लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


लूट की वारदात गांव लालपुर निवासी विमलेश देवी के मकान में हुई है। महिला रात करीब 1:45 बजे पेशाब करने के लिए उठी थी, जैसे दरवाजा बंद किया तभी दो बदमाश आए और आंख को बंद कर दिया। कमरे में पड़े दुपट्टे से आंखें बांध दीं और फिर साड़ी से हाथ-पैर बांध कर डाल दिया। इसके बाद बदमाश दूसरे कमरे में रखी पायल, करधनी, अंगूठी और करीब 1 लाख 49 हजार रुपए लूट ले गए। 
विज्ञापन


महिला के पुत्र पवनेश कुमार ने बताया कि मां का मुंह भी बांधा गया था। इसकी वजह से वो चिल्ला नहीं सकी। बाद में  किसी तरह हाथ-पैर खोलने के बाद अन्य परिजनों को वारदात की जानकारी दी गई। रात में डायल 112 पर सूचना दी गई। तब पुलिस पहुंची।  थानाध्यक्ष कृष्णकांत लोधी ने बताया कि आज सुबह महिला की ओर से तहरीर दी गई है। उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed