{"_id":"611a6e9b8ebc3e42aa75db19","slug":"miscreants-shot-the-tea-vendor-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: बदमाशों ने मारी गोली, बाइक चलाकर घर पहुंचा घायल चाय विक्रेता, हालत देख उड़े परिजनों के होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: बदमाशों ने मारी गोली, बाइक चलाकर घर पहुंचा घायल चाय विक्रेता, हालत देख उड़े परिजनों के होश
Mon, 16 Aug 2021 07:26 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 16 Aug 2021 07:26 PM IST
सार
घायल दुकानदार का कहना है कि बदमाश उससे बाइक छीनने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन उसने बाइक नहीं छोड़ी। इस पर एक बदमाश ने तमंचे से गोली मार दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में इनर रिंग रोड स्थित गणपति वर्ल्ड वाले रोड पर शनिवार रात को बाइक सवार तीन बदमाशों ने चाय विक्रेता को रोककर गोली मार दी। घायल दुकानदार बदमाशों से बचकर खुद ही बाइक चलाकर घर पहुंचा। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों का कहना है कि बदमाश बाइक लूटना चाहते थे। हालांकि पुलिस रोड रेज की घटना मान रही है। फिलहाल मुकदमा दर्ज करके विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
फतेहाबाद मार्ग स्थित नगला अरहर निवासी जगदीश कुमार (42) की लखनऊ एक्सप्रेसवे स्थित बुढ़ेरा मोड़ पर चाय की दुकान है। ममेरे भाई राकेश कुमार ने बताया कि जगदीश शनिवार रात तकरीबन 11:45 बजे बाइक से घर आ रहे थे। गणपति वर्ल्ड वाले रोड पर घर से सौ मीटर पहले बुलट मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। इसके बाद बाइक लूट का प्रयास करने लगे। यह देखकर जगदीश ने विरोध किया।
विज्ञापन
बाइक न देने पर मारी गोली
एक बदमाश ने तमंचा निकाल लिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देने लगे। मगर, जगदीश ने बाइक नहीं छोड़ी। इस पर बदमाश ने गोली चला दी। गोली जगदीश के पेट से पार निकल गई। वह तेजी से बाइक लेकर अपने घर आ गया। घर पर आते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। उसका शोर सुनकर परिजन आ गए। वह उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। इसके बाद बदमाशों की तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
सीओ सदर राजीव कुमार का कहना है कि जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रथम दृष्टया मामला रोडरेज में गोली मारने का है। हालांकि परिजनों ने बयान में बाइक लूट के लिए गोली मारने की बात कही है। वह खुद ही घर पहुंच गया था। तब उसे गोली लगने का पता चला। विवेचना की जा रही है, आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है।