फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants robbed the elderly man by giving lift in the car in agra

आगरा में हाईवे पर लूट: कार सवार बदमाशों ने लिफ्ट देकर बुजुर्ग को लूटा, एटीएम कार्ड से निकाली रकम

Tue, 01 Mar 2022 06:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Mar 2022 06:24 PM IST
सार

आगरा से इटावा जा रहे बुजुर्ग को कार सवार बदमाशों ने लूट लिया। बदमाशों ने लिफ्ट देकर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद बुजुर्ग को हाईवे पर फेंककर फरार हो गए। 

विज्ञापन
miscreants robbed the elderly man by giving lift in the car in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा में हाईवे पर कार में लिफ्ट देकर चार बदमाशों ने इटावा निवासी 72 वर्षीय राकेश कुमार चतुर्वेदी को लूट लिया। बदमाश उन्हें एत्मादपुर में फेंककर भाग गए। मोबाइल, रुपए और एटीएम कार्ड लूट लिया। एटीएम कार्ड से 24 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने थाना कमला नगर में मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


राकेश कुमार यूपीपीसीएल से सेवानिवृत्त हुए हैं। शनिवार को वो आगरा में थे। रात 9.30 बजे इटावा जाने के लिए वाटर वर्क्स चौराहे पर बस का इंतजार कर रहे थे। तभी एक कार उनके सामने आकर रुकी। चालक ने पूछा कि कहां जाना है। इस पर उन्होंने इटावा जाने के बारे में बताया। इस पर चालक ले जाने की कहने लगा। वह कार में बैठ गए। 

विज्ञापन

कार में सवार थे चार बदमाश 

कार में पहले से चालक समेत चार लोग सवार थे। पीछे की सीट पर बैठे दो युवकों के हाथ में लिफाफे थे। वो सभी खुद को बैंककर्मी बता रहे थे। कार के कुछ दूर चलते ही बदमाशों ने राकेश कुमार से मारपीट शुरू कर दी। उनका मोबाइल, रुपये और एटीएम कार्ड लूट लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एटीएम कार्ड का पिन पूछने के लिए मारपीट की। एक एटीएम से 24 हजार रुपये निकाल लिए। बदमाश उन्हें एत्मादपुर में तहसील चौराहे पर छोड़कर भाग गए। राकेश कुमार एक ट्रक चालक की मदद से घर पहुंचे। परिजनों को घटना की जानकारी दी। 

रविवार शाम को राकेश चतुर्वेदी के बेटे कपिल चतुर्वेदी ने थाना कमला नगर में तहरीर दी। मगर, पुलिस ने उनकी शिकायत सुनने के बाद घर भेज दिया। इस पर वो एसएसपी सुधीर कुमार सिंह से मिले। सोमवार शाम को लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस जांच कर रही है। 

शहर में पहले भी हुई हैं लिफ्ट देकर लूट

शहर में कार में बैठा कर लूट की वारदात पहले भी हो चुकी हैं। सिकंदरा, आईएसबीटी, भगवान टॉकीज, वाटर वर्क्स, एत्मादपुर पर सक्रिय गैंग कई बार लोगों को लूट कर फेंक चुके हैं। गैंग हाइवे पर वाहनों का इंतजार करने वाले लोगों को अपना शिकार बनाता है। कम रुपये किराए में छोड़ने का झांसा देकर लूटता है। लिफाफा गैंग भी वारदात कर चुका है। पुलिस कई गैंग को जेल भी भेज चुकी है। अब फिर से वारदात सामने आने लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed