{"_id":"616c7974b9885079a718e6a7","slug":"miscreants-robbed-the-chain-of-the-woman-outside-the-food-court-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में लूट: बदमाशों ने फूड कोर्ट के बाहर महिला की चेन लूटी, सीसीटीवी में कैद वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में लूट: बदमाशों ने फूड कोर्ट के बाहर महिला की चेन लूटी, सीसीटीवी में कैद वारदात
Mon, 18 Oct 2021 12:58 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:58 AM IST
सार
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में कोठी मीना बाजार के पास रविवार शाम को बाइक सवार बदमाशों ने महिला की चेन लूट ली। महिला ने शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
लूट का सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के कोठी मीना बाजार स्थित फूड कोर्ट के बाहर रविवार शाम को दिल्ली की रहने वाली महिला की दो बदमाश चेन लूटकर ले गए। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन बदमाश पकड़े नहीं जा सके। घटना के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
कोठी मीना बाजार स्थित फूड कोर्ट के मालिक दिलीप खंडेलवाल ने बताया कि दिल्ली से उनकी मामी नीलम गुप्ता आई थीं। रविवार शाम साढ़े चार बजे वह बाहर खड़े होकर परिवार की अन्य महिला से बात कर रही थीं।
विज्ञापन
तभी साकेत चौराहे की तरफ से बाइक सवार दो बदमाश आए और गले की चेन तोड़ ले गए। नीलम ने शोर मचाया। वह पीछे भी दौड़ीं लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने देर रात ली तहरीर
पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने तहरीर नहीं ली। बाद में विधायक योगेंद्र उपाध्याय को जानकारी दी गई। उनके दखल के बाद पुलिस ने रात को तहरीर ले ली। हालांकि मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। चेन तीन तोले की है। उसकी कीमत तकरीबन डेढ़ लाख रुपये है।
सीसीटीवी कैमरों के फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। साकेत कॉलोनी चौराहे पर ही पुलिस बूथ है। यहां पर पुलिस भी रहती है। इसके बावजूद लूट की वारदात से पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़ा हो रहा है।