फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants robbed ola cab in Agra

Agra: बदमाशों ने दिल्ली से बुक कराई ओला कैब, रास्ते में चालक को उतारा, लूटकर हुए फरार

Tue, 24 May 2022 06:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 24 May 2022 06:34 PM IST
सार

आगरा के सैंया क्षेत्र में ओला कैब लूट ली गई। चार बदमाश कैब को दिल्ली से बुक कराकर लाए थे। रास्ते में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। 

विज्ञापन
miscreants robbed ola cab in Agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

दिल्ली से किराये पर लाई गई कार बदमाशों ने आगरा के सैंया थाना क्षेत्र के कटी चौकी पुल के पास लूट ली। चालक को बहाने से नीचे उतारकर बदमाश कार लेकर फरार हो गए। पीड़ित चालक ने कार लूट की तहरीर सैंया थाने में दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे बदमाशों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


दिल्ली के बुराड़ी निवासी उदित ठाकुर की कार ओला कैब कंपनी में चलती है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम पांच बजे हजरत निजामुद्दीन स्टैंड से चार लोगों ने आगरा से 25 किमी आगे के लिए उनकी कार बुक की थी। कार चालक धर्मेंद्र चारों लोगों को लेकर दिल्ली से निकला था। शाम 7 बजे मथुरा के पास सभी लोगों ने जलपान किया। 

विज्ञापन

रात करीब 10 बजे हुई लूट की वारदात 

रात करीब 10 बजे चारों लोगों के कहने पर चालक कार को सैंया क्षेत्र के कटी चौकी पुल के नीचे ले आया। जहां इन लोगों ने बहाने से चालक को नीचे उतारा और कार लेकर भाग निकले। इस पर चालक ने शोर भी मचाया, लेकिन बदमाश फरार हो चुके थे। चालक ने कार मालिक को घटना की जानकारी दी। वहीं कार लूट की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


सैंया थानाध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने चालक से पूछताछ के बाद सैंया टोल प्लाजा की फुटेज देखी। इसमें कार रात 10:28 बजे धौलपुर की ओर जाती दिखी है। चालक ने कार लूट की तहरीर दी है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed