दुस्साहस: आगरा में मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में डाका,19 किलो सोना और 5.5 लाख लूटकर भागते दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर
कमला नगर में पुलिस चौकी के पास मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में डाला था डाका, तीन बदमाश फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के पॉश इलाके कमला नगर में पांच बदमाशों ने शनिवार को सबसे बड़ी डकैती को अंजाम दिया। पुलिस चौकी से 50 मीटर की दूरी पर मणप्पुरम गोल्ड लोन फाइनेंस लिमिटेड में 19 किलोग्राम सोना और 5.5 लाख रुपये कैश लूटकर ले गए। शाखा प्रबंधक के मुताबिक जेवरात की कीमत तकरीबन 9.5 करोड़ रुपये है। डेढ़ घंटे बाद एत्मादपुर में पुलिस की दो बदमाशों मनीष पांडेय और निर्दोष कुमार से मुठभेड़ हो गई।
आगरा चिकित्सक अपहरण कांड: 'बदमाश तो बीहड़ में रखकर ही मार डालते, शुक्र है पुलिस आ गई'
पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गए। उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उनसे तकरीबन पांच करोड़ के सोने के जेवरात, 1.25 लाख रुपये और तमंचा बरामद हुआ। तीन बदमाश भागने में सफल रहे।
कमला नगर में सेंट्रल बैंक रोड पर पुलिस चौकी के पास चार मंजिला मार्केट की पहली मंजिल पर मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड का ऑफिस है। कंपनी में शाखा प्रबंधक विजय नरवरिया, सहायक शाखा प्रबंधक सोनू शर्मा, कर्मचारी रंजीत और विष्णु शर्मा ड्यूटी पर थे। शाखा प्रबंधक विजय नरवरियाने बताया कि दोपहर 2:15 बजे दो बदमाश ग्राहक बनकर आए। उन्होंने एक अंगूठी दिखाकर 10 हजार रुपये का ऋण मांगा। बाद में तीन और बदमाश आ गए।
उन्होंने भी सोने पर ऋण की बात की। विजय नरवरिया केबिन से उठकर चले गए। बदमाशों से सोनू शर्मा केबिन में बात कर रहे थे। तभी बदमाशों ने हथियार निकाले और चारों कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया। स्वाफी से हाथ-पैर और मुंह बांध दिए। इस दौरान तमंचों की बट और लात-घूंसों से पिटाई की। विजय नरवरिया को गोली मारने की धमकी देकर चाबी लेकर स्ट्रांग रूम खुलवा लिया। अलमारी में रखे जेवरात के डिब्बों को तीन बदमाशों ने चार बैग में रख लिया। तकरीबन 25 मिनट बाद बदमाश भाग गए।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
एडीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि बदमाशों के भागने के तीन से चार मिनट बाद ही पुलिस पहुंच गई। बदमाशों की घेराबंदी के लिए कई टीम लगीं। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और सर्विलांस की मदद से पुलिस को बदमाशों की लोकेशन मिल गई। एत्मादपुर में खंदौली मार्ग पर पुलिस के घेरने पर बदमाश खैरानी मेडिकल स्टोर में बदमाश घुस गए। उन्होंने शटर बंद कर लिया।
पुलिस के खोलने पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाब में 10-12 गोलियां चलाईं। इसमें बदमाशों के पैरों और सीने में गोली लग गई। पुलिस दोनों को सीएचसी लेकर पहुंची। डेढ़ घंटे उपचार के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर आए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। मृतक बदमाशों की पहचान फिरोजाबाद निवासी मनीष पांडेय और निर्दोष कुमार के रूप में की गई।
पुलिस टीम को एक लाख का इनाम
एडीजी की ओर से पुलिस टीम को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया है। वहीं वीरता पदक के लिए भी संस्तुति की जाएगी।