{"_id":"60e6ad4103eb1c206a567600","slug":"miscreants-robbed-a-truck-loaded-with-liquor-on-the-agra-delhi-highway-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: आगरा-दिल्ली हाईवे पर बदमाशों ने शराब से लदा ट्रक लूटा, पुलिस ने पीछा करके पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: आगरा-दिल्ली हाईवे पर बदमाशों ने शराब से लदा ट्रक लूटा, पुलिस ने पीछा करके पकड़ा
Thu, 08 Jul 2021 01:16 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 08 Jul 2021 01:16 PM IST
सार
मथुरा में बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने आगरा-दिल्ली हाईवे पर शराब से लदा ट्रक लूट लिया।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में आगरा-दिल्ली हाईवे पर छाता शुगर मिल के पास बुधवार रात को अंग्रेजी शराब की एक हजार पेटियों से लदा ट्रक लूट लिया गया। कार सवारों ने इस वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने चालक और क्लीनर को बंधक बनाकर कार में डाल लिया।
विज्ञापन
ट्रक लूट की सूचना मिलने पर थाना छाता पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने पीछा करके ट्रक को एक लुटेरे समेत पकड़ लिया। जबकि कार सवार ट्रक चालक और क्लीनर को छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी (सीओ) छाता जितेंद्र कुमार ने बताया कि अंग्रेजी शराब हिमाचल से अरुणाचल के लिए जा रही थी। तीन भागे हुए लुटेरों की तलाश की जा रही है। पकड़े गए लुटेरे से पूछताछ की जा रही है। वहीं ट्रक में लदी शराब को लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन