फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants looted Safari car from businessman Yamuna Expressway in agra

यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ी वारदात, बदमाशों ने गाजियाबाद के कारोबारी से सफारी कार लूटी

Sat, 22 Aug 2020 10:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Aug 2020 10:08 AM IST
सार

  • कारोबारी और उनके दोस्त को ले गए थे, बाद में कार से फेंक दिया
  • कालिंदी विहार में मिली लोकेशन, बदमाशों को नहीं लगा कोई सुराग

विज्ञापन
miscreants looted Safari car from businessman Yamuna Expressway in agra
लूट की वारदात के बाद चेकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के खंदौली क्षेत्र में शुक्रवार की रात यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ी वारदात को अंजाम दिया। खंदौली इंटरचेंज पर रात तकरीबन नौ बजे बदमाशों ने गाजियाबाद के लोनी के कारोबारी जतिन कुमार से उनकी सफारी कार लूट ली। बदमाश पहले से खड़े थे। कार को रुकवाया जतिन, उनके ड्राइवर सुमेर सिंह और दोस्त राम प्रसाद को बाहर फेंका और गाड़ी लूटकर चले गए।

विज्ञापन


26 वर्षीय जतिन अपनी बहन संगीता को छोड़ने मथुरा गए थे। इसके बाद कन्नौज अपनी ससुराल जा रहे थे। खंदौली टोल प्लाजा क्रास करने के बाद इंटरचेंज पर बाइक सवार तीन बदमाशों गाड़ी को रुकवा लिया। दो बदमाश बाइक से उतरे और तमंचा तानकर चालक को गाड़ी से बाहर घसीट लिया। 
विज्ञापन



एक बदमाश खुद गाड़ी में चालक की सीट पर बैठ गया। दूसरे ने जतिन पर तमंचा तान दिया। थोड़ी दूर ले जाकर जतिन और उनके दोस्त को बाहर फेंक दिया। चालक सुमेर ने घटना की सूचना टोल पर दी। खंदौली पुलिस ने चेकिंग कराई। पुलिस देर रात चालक और व्यापारी को लेकर घटना स्थल पर पहुंची। लूटी गई गाड़ी का भी कोई सुराग नहीं मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कालिंदी विहार में मिली लोकेशन

लूटी गई गाड़ी में व्यापारी का एक मोबाइल फोन रह गया था। पुलिस को उसकी लोकेशन एत्मादुद्दौला क्षेत्र के कालिंदी विहार में मिली। पुलिस की कई टीमें कालिंदी विहार में गाड़ी की तलाश में जुट गईं। गाड़ी का सुराग नहीं मिला।

वारदात से व्यापारी जतिन दहशत में आ गए। वो ठीक से पुलिस को यह नहीं बता पा रहे थे कि हुआ क्या था। पुलिस पहले तो यह बोल रही थी कि बदमाशों ने चालक और व्यापारी को एक ही जगह गाड़ी से उतारा था। व्यापारी ने बाद में इस बात का खंडन किया। बोला उन्हें आगे तक ले गए थे।


यह भी पढ़ें- डॉक्टर योगिता हत्याकांड: फोन पर धमकता था विवेक तिवारी, पुलिस को मिलीं चार ऑडियो क्लिप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed