फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants looted retired teacher couple in moving car

रिटायर्ड शिक्षक दंपती को लिफ्ट देकर की ये वारदात, चलती कार से दोनों को फेंका

Sun, 07 Oct 2018 10:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 07 Oct 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
miscreants looted retired teacher couple in moving car
प्रतीकात्मक तस्वीर
मथुरा में रविवार को राजस्थान के डीग से दिल्ली जाने के लिए कार में सवार हुए शिक्षक दंपती से 4.70 लाख रुपये लूट लिए गए। बदमाशों ने दोनों को गोवर्धन-डीग मार्ग पर गांव गांठौली के पास कार से धक्का देकर उतार दिया और फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

    
डीग के सोंगर मोहल्ला निवासी चरणजीत सिंह और उनकी पत्नी राजकुमारी रिटायर्ड शिक्षक हैं। रविवार को दिल्ली के प्रीत विहार में रहने वाले बेटे के पास जाने के लिए घर से निकले। दिल्ली में एक मकान की रजिस्ट्री करानी थी, जिसके लिए रकम लेकर चले थे। 
विज्ञापन


दंपती डीग दरवाजे से दिल्ली जाने के लिए एक कार में सवार हो गए। इस गाड़ी में पहले से ही तीन महिला और दो पुरुष बैठे थे। कुछ ही दूरी पर गाड़ी चली होगी, तभी शिक्षक दंपती ने बैग खंगाला तो उसमें धनराशि न पाकर दंग रह गए। पूछने पर कार सवारों ने जवाब नहीं दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चलती कार से फेंका

विरोध किया तो कार सवार दंपती को गांव गांठौली के पास कार से धक्का दे दिया। चुटैल दंपती ने पुलिस को सूचना दी। गोवर्धन पुलिस पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बैग से धनराशि किसने पार की है, यह जांच की जा रही है। 

गोवर्धन पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले हैं। हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। पुलिस दावा कर रही है जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। 

लुटेरों के लिए डीग रोड है मुफीद

राजस्थान सीमा से सटे गोवर्धन लुटेरों के लिए मुफीद माना जाता है। पूर्व में भी लूट की कई वारदात को अंजाम देकर लुटेरे राजस्थान में प्रवेश कर गए हैं। 15 जनवरी 2018 को रोडवेज बस रुकवाकर बदमाशों ने डीग के थोक परचून व्यापारी खेमचंद मुनीम और नरेश से चार लाख रुपये लूटे। 

डीग के ही व्यापारी विपिन अग्रवाल और गिर्राज  से 14 दिसंबर 2017 को करीब चार लाख रुपये की लूट हुई। ओएलएक्स पर सोने की नकली ईंट के नाम पर ठगी आदि की वारदातें भी हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed