{"_id":"5bd15dcfbdec22699e086adf","slug":"miscreants-looted-old-woman-in-the-house-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर वृद्धा को लूटा, चादर से गला दबाने की कोशिश, जमीन पर भी घसीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर वृद्धा को लूटा, चादर से गला दबाने की कोशिश, जमीन पर भी घसीटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में पुलिस के लिए बदमाश चुनौती बने हुए हैं। शाहगंज के शिवाजी नगर में बुधवार को दिनदहाड़े घर में अकेली नगर निगम के पूर्व मुख्य अभियंता दिवंगत राजेंद्र प्रसाद गुप्ता की 75 वर्षीय पत्नी मीना गुप्ता पर हमला बोलकर एक बदमाश ने कुंडल लूट लिए।
शोर मचाने पर उन पर चादर डालकर गला दबाने का भी प्रयास किया। जमीन पर घसीटा। 15 मिनट तक वृद्धा बदमाश से संघर्ष करती रहीं। बदमाश उन्हें कमरे में बंद करके भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए, लेकिन बदमाश का पता नहीं चल सका।
शिवाजी नगर शहर की पॉश कालोनी में से एक है। कॉलोनी में गेट भी लगे हैं। पूर्व मुख्य अभियंता राजेंद्र प्रसाद गुप्ता की 2003 में मौत हो गई थी। उनकी बेटी मोना की ससुराल फिरोजाबाद में है। बुधवार दोपहर 1:30 बजे राजेंद्र की पत्नी मीना गुप्ता घर में अकेली थीं।

किचन में किया हमला
कई दिन से किरायेदार नहीं रह रहे हैं। मीना किचन में खाना बना रहीं थीं। गेट पर ताला लगा हुआ था। अचानक एक बदमाश आया। उसने मीना गुप्ता को पीछे से पकड़ लिया। उनके ऊपर घर में रखी चादर डाल दी, जिससे उन्हें कुछ नहीं दिख पाया।
शोर मचाया तो बदमाश ने गले को पकड़ लिया। वो जमीन पर गिर पड़ीं। इसके बाद उन्हें किचन से बराबर के कमरे में खींचकर ले गया। गला दबाने का प्रयास करने लगा। बदमाश उन्हें पलंग के नीचे डालना चाहता था, लेकिन उनके शोर मचाने की वजह से सफल नहीं हो सका।
मीना की आवाज बाहर नहीं जा पा रही थी। इस दौरान बदमाश ने उनके कान के कुंडल उतार लिए। 15 मिनट बाद उनके कमरे की बाहर से कुंडी लगाकर भाग निकला। मीना ने घर के पीछे का गेट खोला। इसके बाद पड़ोसी कमल असीजा को जानकारी दी।

दीवार फांदकर आया बदमाश
दोपहर दो बजे पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी पर मीना के रिश्तेदार आ गए। उनका कहना था कि दीवार फांदकर बदमाश आया। कमरे का गेट खुला था, जबकि मेन गेट पर ताला लगा था। मीना का कहना था कि वह बदमाश का चेहरा नहीं देख पाई।
20 मिनट बाद पहुंची पुलिस
कॉलोनी के लोगों ने बताया कि घटना की सूचना देने पर 20 मिनट बाद पुलिस आई। इसके बाद मीना से पूछताछ की। वो डरी हुईं थीं। इस कारण कुछ भी ठीक से नहीं बता पा रहीं थीं। इस पर पुलिस ने उनसे सवाल पर सवाल करने शुरू कर दिए।
पुलिस घटना को संदिग्ध साबित करने में लगी रही। हालांकि इंस्पेक्टर का कहना था कि तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जा रहे हैं।