मैनपुरी में दिनदहाड़े लूट: एक बदमाश ने बुजुर्ग महिला की बंद की आंखें, दूसरे ने थैले से निकाली रकम, फरार
मैनपुरी के कुर्रा क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े लूट का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला का निशाना बनाया, कुछ ही पल में रकम लूटकर फरार हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने शुक्रवार दोपहर को एक बुजुर्ग महिला से 35 हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर जानकारी जुटाई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है। बदमाशों ने सरेराह जिस अंदाज में लूट की वारदात को अंजाम दिया, वह हैरान करने वाला है।
जानकारी के मुताबिक थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव शंकरपुर निवासी विट्टन देवी का खाता शहर की एसबीआई बैंक शाखा में है। शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे वह बैंक से 35 हजार रुपये निकालने के बाद थैला में रखकर गांव जाने के लिए निकली थीं। तभी घंटाघर चौराहा के पास तीन बदमाश मिले, जब तक वृद्धा कुछ समझ पाती एक बदमाश ने उनकी आंख बंद कर लीं, वहीं दूसरे ने थैले में रखे 35 हजार रुपये निकाल लिए और वहां से भाग गए।
बदमाशों को पीछा भी किया, नहीं आए हाथ
रकम लूट कर भाग रहे बदमाशों को रोकने के लिए बुजुर्ग महिला ने काफी शोर मचाया। वह काफी दूर तक चीखती हुई पीछे भी भागी। लेकिन तब तक बदमाश वहां से भाग चुके थे। रोती बिलखती पीड़िता गणेश बुर्ज पुलिस चौकी पहुंची, वहां दरोगा को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस वृद्धा को साथ लेकर घटनास्थल पहुंची और निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
घटना के संबंध में इंस्पेक्टर कोतवाली अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।