{"_id":"64ba2bc34b642a696709b6db","slug":"miscreants-looted-five-houses-in-fatehabad-agra-up-news-2023-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बावरिया गिरोह हुआ सक्रिय: एक घंटा, चार गांव और पांच घर; पीएसी-पुलिस के सिपाहियों के घरों को भी बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बावरिया गिरोह हुआ सक्रिय: एक घंटा, चार गांव और पांच घर; पीएसी-पुलिस के सिपाहियों के घरों को भी बनाया निशाना
Fri, 21 Jul 2023 12:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:24 PM IST
सार
आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। बदमाशों ने एक के बाद एक पांच घरों में लूट की। पुलिस जब तक पहुंची, बदमाश फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
Agra News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना फतेहाबाद के गांव खादकापुरा, पक्कापुरा, पतैयापुरा और स्वारा में बृहस्पतिवार रात को बावरिया गिरोह ने 5 घरों में धावा बोल दिया। गांव खादकापुरा में पीएसी सिपाही रामनरेश के भाई ने दो बदमाशों को साहस दिखाते हुए पकड़ लिया। बदमाश मारपीट और फायरिंग कर भाग गए।पक्कापुरा में पुलिस के सिपाही महेश के भाई और उनकी पत्नी को बंधक बनाकर जेवरात लूट लिए। दो अन्य घरों से दो लाख रुपये और 10 तोले सोने के जेवरात ले गए। एक घर में जगार होने से वापस लौट गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में खेतों में कई घंटे तक काॅम्बिंग की, मगर बदमाश हाथ नहीं आ सके।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - ससुराल में की ऐसी हरकत: भूल गए वो दामाद है...सास-ससुर और पत्नी ने किया ये हाल; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
विज्ञापन
पहली वारदात गांव खादकापुरा में रात करीब 12:30 बजे पंजाब सिंह के घर में हुई। उनका बेटा रामनरेश पीएसी में जवान है। अलीगढ़ में तैनाती है। घर में पंजाब सिंह के अलावा उनकी पत्नी और तीन बेटे मौजूद थे। तीन बदमाश खेतों की तरफ से घर में जीने के दरवाजे की कुंडी तोड़कर घुसे। पहली मंजिल पर रखी अलमारी को खोलने लगे। खटपट की आवाज सुनकर उनका बेटा राकेश जाग गया। उसने साहस दिखाते हुए दो बदमाशों को पकड़ लिया। तीसरे बदमाश ने साथियों को छुड़ाने के लिए राकेश पर लाठी से हमला बोल दिया। उसके नहीं छोड़ने पर दो फायर भी कर दिए। इसके बाद बदमाश खेतों की तरफ से भाग गए।
इसके बाद बदमाश 500 मीटर दूर पक्कापुरा में कालीचरन के घर में पहुंचे। कालीचरन का बेटा महेश यूपी पुलिस में सिपाही है। दो बदमाश महेश के भाई चंद्रमोहन के कमरे में घुस गए। एक बदमाश ने चंद्रमोहन पर तमंचा लगाया तो दूसरे बदमाश ने उसकी पत्नी कृष्णा की गर्दन पर चाकू रख जान से मारने की धमकी दी। अलमारी की चाबी लेने के बाद दूसरे कमरे में रखी अलमारी के जेवरात निकाल लिए। चंद्रमोहन और उनकी पत्नी को कमरे में बंद कर भाग गए। फिर बदमाश पास के ही गांव पतैया पुरा में हलवाई नेमीचंद के घर में घुस गए। परिवार सो रहा था। बदमाश एक कमरे में रखी अलमारी को खोलकर 10 तोले सोने और दो लाख रुपये के जेवरात ले गए।
पतैयापुरा में हरी सिंह के घर में एक बदमाश घुसा। उनका बेटा मेघ सिंह आरपीएफ में जवान है। बदमाश को देखकर मेघ सिंह की 17 साल की बेटी विकलेश ने शोर मचा दिया। इस पर वो भाग निकला। 800 मीटर की दूरी पर गांव स्वारा में किसान शिवलाल शर्मा के घर में घुसे। परिवार आंगन में सो रहा था। एक कमरे में रखी अलमारी से जेवरात और पांच हजार रुपये ले गए।