{"_id":"6246fc4196b3043cbf5639b3","slug":"miscreants-entered-the-house-and-killed-the-businessman-mother-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में बड़ी वारदात: दिनदहाड़े कोयला कारोबारी के घर लूटपाट, मां की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में बड़ी वारदात: दिनदहाड़े कोयला कारोबारी के घर लूटपाट, मां की गला रेतकर हत्या
Fri, 01 Apr 2022 06:58 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 01 Apr 2022 06:58 PM IST
सार
फिरोजाबाद में बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। थाना उत्तर क्षेत्र के आर्य नगर में बदमाशों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर कोयला कारोबारी की मां की हत्या कर दी। इसके बाद लूटपाट कर फरार हो गए।
विज्ञापन
कारोबारी की मां कमला देवी अग्रवाल (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद के मोहल्ला आर्यनगर निवासी कोयला कारोबारी के घर लूट के दौरान बदमाशों ने उनकी मां की गला रेतकर हत्या कर दी। विरोध करने पर नौकरानी को भी पीटा। नौकरानी के शोर मचाने पर पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर एसएसपी सहित कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला आर्यनगर गली नंबर नौ में कमला देवी अग्रवाल (74) अपने पुत्र लोकेश जिंदल के साथ निवास करती है। लोकेश कोयला कारोबार के सिलसिले में 15 दिन पूर्व गुवाहाटी गए थे। शुक्रवार को कमला देवी नौकरानी रेनू के साथ घर पर अकेली थी। लोकेश की पत्नी शोभा और पुत्र अर्पित आसफाबाद स्थित सिनेमाघर में फिल्म देखने गए थे।
विज्ञापन
शाम साढ़े चार बजे हुई वारदात
नौकरानी रेनू ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे बाइक सवार दो बदमाश घर आए। घंटी बजाकर दरवाजा खुलवाया और घर में घुस गए। जब तक कुछ समझ पाते उन्होंने कमरे में लेटी कमला देवी की कांच के शीशे से गला रेतकर हत्या कर दी। नौकरानी रेनू ने शोर मचाया तो उसे भी पीटा। इसके बाद बदमाशों ने घर में लूटपाट की और भाग गए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
लूटपाट के दौरान महिला की हत्या की सूचना पर एसएसपी आशीष तिवारी, एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र, नगर विधायक मनीष असीजा के साथ कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।