फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Miscreants attacked a woman riding a scooter slipped and fell while snatching her purse got injured

दुस्साहस: स्कूटी सवार महिला पर बदमाशों ने बोला हमला, पर्स छीनती ही फिसलकर गिरी; हो गई घायल

Tue, 16 Apr 2024 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Apr 2024 12:01 AM IST
सार

वात्सल्य ग्राम के पास महिला के साथ बदमाशों ने लूट की। महिला स्कूटी से जा रही थी। उसी दौरान बदमाशों ने उसका पर्स लूट लिया। छीना झपटी में महिला की स्कूटी फिसल गई, जिससे वो सड़क पर गिरकर घायल हो गई। 
 

विज्ञापन
Miscreants attacked a woman riding a scooter slipped and fell while snatching her purse got injured
अस्पताल में पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन थाना क्षेत्र के वृंदावन-मथुरा मार्ग पर वात्सल्य ग्राम के पास सोमवार शाम बाइक सवार शातिर लुटेरों ने स्कूटी सवार महिला से पर्स लूट लिया। महिला स्कूटी सहित सड़क पर गिर गई। साथ में उसका बेटा भी था। दोनों घायल हो गए। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, देर रात तक अपराधियों की तलाश जारी रही।
विज्ञापन


बैरागपुरा की गली नंबर तीन निवासी पूजा त्यागी बेटे के साथ स्कूटी से मथुरा की ओर जा रही थी। अद्धा पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर पीछे से एक तेज रफ्तार बाइक पर लुटेरे आए। पूजा त्यागी के अनुसार उन्होंने कंधे पर लटके बैग छीनने की कोशिश की। यह देख वह हड़बड़ा गईं और स्कूटी गिर गईं। जमीन पर गिरने के बाद लुटेरे आए और बैग छीनकर भाग गए। बैग में पैसों भरा पर्स, मोबाइल रखा था। कुछ देर चीख पुकार के बाद वह बेहोश हो गईं।
विज्ञापन


इसी दौरान वहां से गुजर रहे आदित्य नाम के एक राहगीर ने सड़क पर पड़े मां-बेटे की मदद की। उनको स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को सूचना दी। आदित्य ने पुलिस को बताया कि लुटेरे जब वारदात को अंजाम दे रहे थे। तब वह घटना स्थल से कुछ दूरी पर थे। जब तक वह घटनास्थल पर पहुंचे। अपराधी भाग गए थे। एसपी सिटी डाॅ. अरविंद कुमार ने बताया कि वृंदावन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। अपराधियों की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। जल्द अपराधी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed