{"_id":"66acc500ee4dcf2d690d1c7c","slug":"miscreants-attack-on-bullion-shop-attempted-robbery-at-gunpoint-spread-panic-by-firing-2024-08-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: आगरा में बदमाशों ने सर्राफ की दुकान पर बोला धावा, तमंचे के बल पर लूट का प्रयास; फायर कर फैलाई दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: आगरा में बदमाशों ने सर्राफ की दुकान पर बोला धावा, तमंचे के बल पर लूट का प्रयास; फायर कर फैलाई दहशत
Fri, 02 Aug 2024 05:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 02 Aug 2024 05:07 PM IST
सार
आगरा के सदर के सेवला में सर्राफ श्याम वर्मा की दुकान में दिनदहाड़े लूट का प्रयास। सर्राफ की दुकान में घुसे बदमाशों ने तमंचे के बल पर किया लूटपाट का प्रयास। विरोध करने पर चलाई गोली। बाल-बाल बचा सर्राफ । लोगों को जुटता देख भागे बदमाश। दो बाइक पर सवार 5 बदमाशो ने किया लूट का प्रयास।
विज्ञापन
लुटेरे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के सरस्वती विहार (सदर) के खुशी ज्वेलर्स में शुक्रवार की दोपहर 5 बदमाशों ने डकैती की कोशिश की। सराफ श्याम वर्मा और उनके बेटे वंश को तमंचे दिखाकर दुकान में बंधक बना लिया। पिता-पुत्र ने साहस दिखाया और बदमाशों को सड़क तक खदेड़ दिया। बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। मोहल्ले के लोग आ गए लेकिन बदमाशों को पकड़ने की हिम्मत नहीं कर सके। ताबड़तोड़ गोलियां चलाते हुए बदमाश भाग गए। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
मूलरूप से फिरोजाबाद निवासी श्याम वर्मा यहां सरस्वती विहार में रहते हैं। कॉलोनी ग्वालियर हाईवे से लगी हुई है। घर में ही खुशी ज्वेलर्स नाम से जेवरात की दुकान है। घर में पत्नी, बेटा वंश और बेटी रहती हैं। बेटा कक्षा 10 का छात्र है। शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे दुकान पर बेटा बैठा था। श्याम वर्मा घर में अंदर थे।

सराफ ने बताया कि दुकान के बाहर दो बाइकें रुकीं। इन पर 5 लोग थे। चेहरे कपड़े से ढके थे। दुकान में तीन आ गए, जबकि दो बाइक पर बैठे रहे। अंदर आए बदमाशों में से एक ने चांदी का सिक्का दिखाते हुए बेचने की बात कही। वंश ने उन्हें फोन किया कि ग्राहक आए हैं, जल्दी बाहर आ जाओ। उन्होंने सिक्का देखने के बाद खरीदने से मना कर दिया।
दो ने पिता, एक ने बेटे पर ताना तमंचा
श्याम ने बताया कि बदमाशों ने तमंचे निकाल लिए। गोली मारने की धमकी दी। दो ने उन पर और एक ने वंश पर तमंचा तान दिया। विरोध करने पर उन्हें दुकान के पिछले हिस्से में बने कमरे के गेट की तरफ ले गए, जबकि तीसरे ने वंश को कब्जे में लेकर धमकी दी। वह बदमाशों से भिड़ गए। उन्होंने दोनों को धक्का दे दिया। दुकान को गेट की तरफ ले आए। वंश ने भी ऐसा किया, वह भी भिड़ गया। तीनों को सड़क पर धकेलने के बाद छिप गए। उधर, शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। बदमाशों ने खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी। तीन गोलियां चलाईं। बाद में बाइकों पर बैठकर साथियों के साथ भाग गए।

सीसीटीवी फुटेज में आए नजर
घटना की जानकारी पर एसीपी सदर डाॅ. सुकन्या शर्मा पहुंच गईं। थाना सदर की फोर्स भी आ गई। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना कैद हो गई। इसमें बदमाश गोलियां चलाते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने क्षेत्र में लगे कैमरों के फुटेज भी चेक किए। इसमें बदमाश ग्वालियर की तरफ भागते नजर आए हैं। उनकी धरपकड़ के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। एसीपी का कहना है कि बदमाशों की तलाश में 2 टीमों को लगाया गया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन