फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants arrested before robbery in agra

आगरा: व्यापारी के घर डकैती डालने से पहले पकड़े गए बदमाशों ने बताईं चौंकाने वाली बातें

Mon, 11 Jan 2021 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 Jan 2021 12:11 AM IST
सार

  • डकैती डालने के बाद दिल्ली में गोल गप्पे और चाट की रेहड़ी लगाते
  • कमला नगर में वारदात से पहले पकड़े बदमाशों ने पुलिस पूछताछ में बताया 

विज्ञापन
miscreants arrested before robbery in agra
पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी देते एसएसपी बबलू कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कमला नगर में व्यापारी के घर में डकैती डालने से पहले पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाली बातें बताई हैं। आरोपियों ने बताया कि वारदात के बाद वे दिल्ली भाग जाते और वहां गोल गप्पे और चाट की रेहड़ी लगाते। 

विज्ञापन


शनिवार तड़के पुलिस ने खंदारी से पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया था, जबकि दो बदमाश रामबाग पर पकड़े गए थे। दोनों के पैर में गोली लगी थी। इन बदमाशों ने व्यापारी के घर में 50 लाख रुपये की डकैती डालने की साजिश रची थी। वारदात से पहले पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। 
विज्ञापन

संबंधित खबर- आगरा: पॉश कॉलोनी में डकैती से पहले सात बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो को लगी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि बदमाशों ने पूछताछ में बताया है कि उन्होंने तय किया था कि घटना के समय और बाद में मोबाइल लेकर नहीं आएंगे। इसके साथ ही बाद में भी मोबाइल पर किसी तरह की बात नहीं होगी। मुरैना का रहने वाला आकाश तोमर फिरोजाबाद में ऑटो चलाता है। नगला बूढ़ी निवासी प्रवेंद्र चौधरी का दूध का काम है। वह इसी काम को करता।

मैनपुरी जिले के बरनाहाल निवासी अवधेश और सुनील बघेल दिल्ली में कैटरिंग का काम करते थे। सुनील चाट की ठेल लगाता और अवधेश गोलगप्पे की ठेल लगाता। इससे पुलिस उन्हें आसानी से पकड़ भी नहीं पाती। अगर, इन पर शक भी होता तो पुलिस को झूठ बोलकर बचने की कोशिश करते। 

इटावा के जसवंत नगर निवासी आरोपी उदयवीर दिल्ली में जाकर काम करता। इटावा के सिविल लाइंस निवासी सुनील कुशवाह और फिरोजाबाद के फरिहा निवासी संजू कैटर्स के यहां मजदूरी करते थे। इन्होंने बताया कि वे रकम बैंक में जमा कराते और हर महीने ब्याज निकालते। 

सुनील ने बनाया था गिरोह 
पुलिस ने बताया कि कमला नगर के व्यापारी के घर की रेकी उनके पूर्व नौकर ने करवाई थी। नौकर का परिचय पकड़े गए सुनील बघेल से ही था। सुनील बघेल जगदीशपुरा से वर्ष 2013 में डकैती और हत्या के मामले में जेल जा चुका है। जमानत पर छूटने के बाद वह काम करने दिल्ली चला गया। वह दिल्ली से ही वारदात करने आया था। उसने एक-एक करके अपने साथियों को एकत्रित करके गिरोह बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed