फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra police arrested seven miscreants in encounter

आगरा: पॉश कॉलोनी में डकैती से पहले सात बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो को लगी गोली

Sat, 09 Jan 2021 10:33 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Jan 2021 10:33 AM IST
सार

  • आगरा के कमला नगर में डकैती डालने आए बदमाशों से पुलिस की शनिवार सुबह मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने पहले मुठभेड़ के बाद पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनमें से दो भाग निकले। बाद इन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
agra police arrested seven miscreants in encounter
घटनास्थल पर एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कमला नगर में शनिवार तड़के एक व्यापारी की कोठी में डकैती डालने से पहले पुलिस ने सात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पांच बदमाश खंदारी फ्लाईओवर के पास पकड़े गए, जबकि दो बदमाश भागते समय पुलिस की घेराबंदी में रामबाग पर पकड़े गए। 

विज्ञापन


मुठभेड़ में इनमें से दो बदमाशों को गोली भी लग गई। बदमाशों की फायरिंग में दो सिपाही भी घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाशों को पता था कि व्यापारी सुबह टहलने जाते हैं। तभी कोठी में घुसेंगे। घर में लाइसेंसी हथियार हैं। इसलिए पूरी तैयारी से आए थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि चोरी और लूट की घटनाओं को रोकने के लिए शनिवार तड़के पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कमला नगर स्थित एक कोठी में डकैती की योजना बना रहे बदमाश आने वाले हैं। इस पर पुलिस सक्रिय हो गई। 

खंदारी फ्लाईओवर के पास पानी लेने आए एक बदमाश को पकड़ लिया। उसने अपना नाम आकाश तोमर निवासी निवासी मुरैना बताया। उसके पास से एक पिस्टल और छह कारतूस मिले। उसने पूछताछ में बताया कि उसके साथी टेंपो और बाइक लेकर सर्विस रोड के पास इकट्ठा हैं। 

मुठभेड़ में सिपाही भी हुआ घायल

पुलिस के घेरने पर बदमाशों ने की फायरिंग 
इस पर एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ली। विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस के पिछले गेट पर एक टेंपो को घेरने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसमें सिपाही बनी सिंह बाजू में गोली लगने से घायल हो गए। 

पुलिस ने घेराबंदी करके पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके दो साथी बाइक से भाग गए। इस पर पुलिस को सक्रिय किया गया। थाना बरहन के प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने छलेसर पर चेकिंग की। बदमाश पुलिस को देखकर यूटर्न लेकर रामबाग की तरफ भागे। रामबाग पर थाना एत्माद्दौला और हरीपर्वत निरीक्षक ने बदमाशों को घेर लिया। 

मगर, बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसमें गोली लगने से सिपाही पवन पाल घायल हो गए। पुलिस ने जवाब में फायरिंग कर दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। दोनों के गोली लग गई। उन्होंने अपने नाम सुनील बघेल निवासी मैनपुरी और सुनील कुशवाहा निवासी इटावा बताए। घायल पुलिसकर्मी और बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

पूर्व कर्मचारी ने की थी मुखबिरी 
एसएसपी ने बताया कि कमला नगर में व्यापारी का ब्याज पर रकम देने और जमीनों की खरीद फरोख्त का व्यवसाय है। व्यापारी रोजाना सुबह तकरीबन छह बजे घर से टहलने निकलते हैं। इस बारे में उनके एक पूर्व कर्मचारी को पता था। इसलिए उसने सुनील बघेल और सुनील कुशवाहा के साथ डकैती का प्लान बनाया था। इसके लिए कई दिन से रेकी कर रहे थे। 

बदमाश व्यापारी के गेट खोलने के दौरान घर में घुसते। इसके बाद व्यापारी आ जाता तो बंधक बना लेते। विरोध करने पर हत्या तक कर सकते थे। एक साथी बाहर गेट पर टेंपो लेकर खड़ा रहता था। पुलिस चेकिंग भी करती तो टेंपो को नहीं देख पाती। सुनील बघेल और सुनील कुशवाहा मुख्य सरगना है। उनका गैंग पूर्व में लूट में जेल जा चुका है। वह दिल्ली से आगरा वारदात के लिए आए थे। इसके बाद वहीं भाग जाते। 
 
गिरफ्तार अभियुक्त 
- आकाश तोमर निवासी बिजनीपुरा, थाना अंबा, जिला मुरैना (मुध्य प्रदेश)। 
- प्रवेंद्र चौधरी निवासी आनंदी बहरोन, नगला बूढ़ी, न्यू आगरा।
- अवधेश कुमार उर्फ कमलेश निवासी इच्छापुर, थाना बरनाहल, मैनपुरी। 
- उदयवीर निवासी कचपुरा, थाना जसवंत नगर, इटावा। 
- संजू उर्फ संजय निवासी नगला भोले, थाना फरिया, फिरोजाबाद। 
- सुनील बघेल निवासी बिरथुआ, थाना बरनाहल, मैनपुरी। 
- सुनील कुशवाहा निवासी नगला फास, थाना सिविल लाइन, इटावा। 

यह हुई बरामदगी 
बदमाशों के पास से 32 बोर की दो पिस्टल, 12 कारतूस, पांच तमंचे, 20 कारतूस, एक टेंपो और दो बाइक बरामद की हुई हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed