आगरा: नकाबपोश बदमाशों ने दुकान में घुसकर भाइयों को लूटा, पीछा करने पर फायरिंग
बदमाशों ने लूट के विरोध पर भाइयों को जान से मारने की धमकी दी। गल्ले से 12 हजार रुपये लूटकर भागने लगे। भाइयों के पीछा करने पर दो फायर कर दिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा कालिंदी विहार स्थित पेठा नगरी में मंगलवार रात को दो बाइक पर आए नकाबपोश चार बदमाशों ने व्यापारी तरुण भार्गव और उनके भाई वरुण भार्गव को लूट लिया। बदमाशों ने लूट के विरोध पर भाइयों को जान से मारने की धमकी दी। गल्ले से 12 हजार रुपये लूटकर भागने लगे। भाइयों के पीछा करने पर दो फायर कर दिए। दोनों बच गए। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी।
ट्रांस यमुना कालोनी, थाना एत्माद्दौला निवासी तरुण भार्गव की पेठा नगरी, कालिंदी विहार में परचून की दुकान है। तरुण ने बताया कि मंगलवार रात को नौ बजे वह और उनके भाई वरुण दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। तभी चार बदमाश दनदनाते हुए दुकान के अंदर घुस आए। चारों के पास तमंचे थे। सभी ने अपने चेहरे स्वाफी से छिपा रखे थे। उन्होंने तमंचे तानकर जान से मारने की धमकी दी।
दो बदमाशों ने उन्हें कब्जे में ले लिया। दो बदमाश दुकान की तलाशी लेने लगे। दोनों ने गल्ले से 10-12 हजार रुपये निकालकर अपनी जेबों में भर लिए। इसके बाद दनदनाते हुए बाहर की तरफ भागने लगे। यह देखकर तरुण और वरुण भी पीछे दौड़े। बदमाशों की बाइक पास ही खड़ी थी। उन्हें आता देखकर एक बदमाश ने फायर कर दिया। वह बाल-बाल बच गए। इसके बावजूद वह पकड़ने की कोशिश करने लगे।
यह देखकर एक बदमाश ने फिर से फायर कर दिया। इस पर दोनों भाई घबरा गए। वह रुक गए। इस पर बदमाश सौ फुटा की ओर भाग गए। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। कांग्रेस नेता प्रदीप चंसौलिया भी आ गए। उन्होंने पुलिस से बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की।
24 घंटे के अंदर एक और वारदात
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में लूट का यह पहला मामला नहीं है। सोमवार रात नौ बजे शाहदरा पर बदमाशों ने लूट की थी। आटो सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को लूट लिया था। हालांकि आटो चालक को पकड़ लिया गया था। दो बदमाश मोबाइल लूटकर भाग गए थे। एक एक और वारदात से पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़़े हो रहे हैं।
फिरोजाबाद: युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाकर रात भर की दरिंदगी
आगरा: श्री पारस अस्पताल के संचालक डॉ. अरिंजय जैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, लगाईं ये धाराएं