फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Miscreant Looted In Shop Gun Fire At Kalindi Bihar

आगरा: नकाबपोश बदमाशों ने दुकान में घुसकर भाइयों को लूटा, पीछा करने पर फायरिंग 

Wed, 09 Jun 2021 12:29 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 09 Jun 2021 12:29 AM IST
सार

बदमाशों ने लूट के विरोध पर भाइयों को जान से मारने की धमकी दी। गल्ले से 12 हजार रुपये लूटकर भागने लगे। भाइयों के पीछा करने पर दो फायर कर दिए। 

विज्ञापन
Miscreant Looted In Shop Gun Fire At Kalindi Bihar
demo

विस्तार

आगरा कालिंदी विहार स्थित पेठा नगरी में मंगलवार रात को दो बाइक पर आए नकाबपोश चार बदमाशों ने व्यापारी तरुण भार्गव और उनके भाई वरुण भार्गव को लूट लिया। बदमाशों ने लूट के विरोध पर भाइयों को जान से मारने की धमकी दी। गल्ले से 12 हजार रुपये लूटकर भागने लगे। भाइयों के पीछा करने पर दो फायर कर दिए। दोनों बच गए। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी।  

विज्ञापन


ट्रांस यमुना कालोनी, थाना एत्माद्दौला निवासी तरुण भार्गव की पेठा नगरी, कालिंदी विहार में परचून की दुकान है। तरुण ने बताया कि मंगलवार रात को नौ बजे वह और उनके भाई वरुण दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। तभी चार बदमाश दनदनाते हुए दुकान के अंदर घुस आए। चारों के पास तमंचे थे। सभी ने अपने चेहरे स्वाफी से छिपा रखे थे। उन्होंने तमंचे तानकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


दो बदमाशों ने उन्हें कब्जे में ले लिया। दो बदमाश दुकान की तलाशी लेने लगे। दोनों ने गल्ले से 10-12 हजार रुपये निकालकर अपनी जेबों में भर लिए। इसके बाद दनदनाते हुए बाहर की तरफ भागने लगे। यह देखकर तरुण और वरुण भी पीछे दौड़े। बदमाशों की बाइक पास ही खड़ी थी। उन्हें आता देखकर एक बदमाश ने फायर कर दिया। वह बाल-बाल बच गए। इसके बावजूद वह पकड़ने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह देखकर एक बदमाश ने फिर से फायर कर दिया। इस पर दोनों भाई घबरा गए। वह रुक गए। इस पर बदमाश सौ फुटा की ओर भाग गए। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। कांग्रेस नेता प्रदीप चंसौलिया भी आ गए। उन्होंने पुलिस से बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की। 

24 घंटे के अंदर एक और वारदात
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में लूट का यह पहला मामला नहीं है। सोमवार रात नौ बजे शाहदरा पर बदमाशों ने लूट की थी। आटो सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को लूट लिया था। हालांकि आटो चालक को पकड़ लिया गया था। दो बदमाश मोबाइल लूटकर भाग गए थे। एक एक और वारदात से पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़़े हो रहे हैं। 
फिरोजाबाद: युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाकर रात भर की दरिंदगी
आगरा: श्री पारस अस्पताल के संचालक डॉ. अरिंजय जैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, लगाईं ये धाराएं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed