फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इनसे क्या दुश्मनी थी: आगरा में किसी ने बोरी में बंदकर फेंके 16 पिल्ले, किसी ने पांच पिल्लों को बोरवेल में डाला

Wed, 23 Nov 2022 10:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Wed, 23 Nov 2022 10:17 AM IST
विज्ञापन
Mischievous boys put five puppies in the borewell of submersible pump in Agra
बोरवेल के पास बैठी मादा स्वान, रेस्क्यू करते लोग - फोटो : अमर उजाला

आगरा में बीते दो दिनों में पशु क्रूरता के दो मामले सामने आए हैं। दोनों की मामलों में पिल्लों को मरने के लिए फेंका गया। न्यू आगरा में ओम साईं सेंटर के पास कोई व्यक्ति बोरी में बंद करके 16 पिल्लों को फेंक गया था। इन पिल्लों की जान दो बच्चों ने बचाई। दूसरा मामला मलपुरा क्षेत्र के ककराली गांव का है, जहां किसी ने पांच पिल्लों को बोरवेल में डाल दिया गया। इनमें से तीन पिल्ले मर गए। दो को ग्रामीणों ने बुलडोजर से खुदाई कर सुरक्षित बाहर निकाला। तीन घंटे तक चले रेस्क्यू के दौरान मादा श्वान घटनास्थल पर भी बैठी रही। उसकी पीड़ा देख ग्रामीण पिल्लों को फेंकने वाले को कोसते नजर आए।  



आगरा-ग्वालियर रोड स्थित ग्राम पंचायत ककरारी के नगला ककरारी गांव में मंगलवार की शाम सरकारी सबमर्सिबल पंप के खुले पड़े बोरवेल में किसी ने पांच पिल्लों को डाल दिया। घटना शाम करीब छह बजे बताई गई। 

Mischievous boys put five puppies in the borewell of submersible pump in Agra
दो पिल्लों की ही बच सकी जान - फोटो : अमर उजाला
मादा श्वान अपने पिल्लों की खोज में भटक रही थी। वह बार-बार सबमर्सिबल पंप के पास पहुंच जा रही थी। ग्रामीण उसके पीछे-पीछे बोरवेल तक गए तो लोगों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद प्रधान और गांव के लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर ककुआ चौकी प्रभारी अमित कुमार, लेखपाल सत्येंद्र कुशवाह भी पहुंचे।
Mischievous boys put five puppies in the borewell of submersible pump in Agra
बुलडोजर से खुदाई कर निकाले गए पिल्ले - फोटो : अमर उजाला
बुलडोजर मंगाकर पिल्लों को बचाने की कवायद शुरू की गई। बोरवेल के चारों ओर बुलडोजर से खुदाई की गई। रात करीब 10 बजे करीब 25 फीट गहरे पाइप में बोर से पिल्लों को निकाला जा सका। इसमें तीन पिल्ले मर चुके थे। दो सुरक्षित बच गए हैं। चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mischievous boys put five puppies in the borewell of submersible pump in Agra
बोरे में बंद मिले 16 पिल्ले - फोटो : अमर उजाला
रविवार को इसी तरह का दूसरा मामला न्यू आगरा में सामने आया। यहां ओम साईं सेंटर के पास बोरी में बंद करके 16 पिल्लों को फेंक दिया गया था। इलाके के रहने वाले भाई-बहन ने बोरी में हलचल होते देखकर इसे खोला तो पिल्ले निकले। इसके बाद कैस्पर्स होम की टीम को फोन किया तो टीम ने पिल्लों को रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
Mischievous boys put five puppies in the borewell of submersible pump in Agra
बोरे में बंद करके फेंके गए थे 16 पिल्ले - फोटो : अमर उजाला
कैस्पर्स होम की संस्थापक विनीता अरोड़ा ने बताया कि न्यू आगरा में 16 पिल्ले बोरी में बंद मिले थे, जिन्हें दो बच्चों ने बचाया था। सोमवार को टीम इन्हें रेस्क्यू करके सेंटर पर लगाई तो बोतल से दूध पिलाने की कवायद में सभी वालंटियर्स जुट गए, लेकिन कई पिल्लों की आंखें भी नहीं खुली थीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed