{"_id":"65cb6038d99c4935c101c02e","slug":"misbehavior-with-female-gram-panchayat-assistant-regarding-photo-status-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-112639-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: फोटो स्टेट को लेकर महिला ग्राम पंचायत सहायक से अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: फोटो स्टेट को लेकर महिला ग्राम पंचायत सहायक से अभद्रता
Tue, 13 Feb 2024 05:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 13 Feb 2024 05:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो स्टेट को लेकर महिला ग्राम पंचायत सहायक से अभद्रता
कार्यालय में घुसे युवक ने किया हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिछवां। ग्राम पंचायत सचिवालय में मंगलवार को एक युवक महिला ग्राम पंचायत सहायक के कार्यालय में घुस गया। वहां फोटो स्टेट कराने को लेकर विवाद करने लगा। गाली गलौज करते हुए अभद्रता की। लोगों को आता देख धमकी देकर भाग गए। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
गांव तेजपुरा निवासी नेहा ग्राम पंचायत सचिवालय सहारा तेजपुरा में ग्राम पंचायत सहायक के पद पर तैनात हैं। मंगलवार को वह सचिवालय के अंदर कार्यालय में बैठी थीं। तभी गांव निवासी राघवेंद्र वहां आया और कागज फोटो स्टेट करने के लिए कहने लगा। जब मना किया तो वह फोटो स्टेट के लिए दबाव बनाने लगा। महिला ग्राम पंचायत सहायक के साथ गाली-गलोज करते हुए अभद्रता की। शोर शराबा सुनकर जब सहायक की मां अंदर आई तो आरोपी धक्का देकर वहां से निकल गया। जान से मारने की धमकी देकर ग्राम पंचायत सचिवालय से चला गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जानकारी जुटाई। महिला कर्मी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।