{"_id":"5e8d85148ebc3e728d3a9377","slug":"misbehaved-with-asha-workers-during-health-survey-of-corona-virus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः सील किए क्षेत्र में सर्वे कर रहीं आशाओं से अभद्रता, घूमा था कोरोना पॉजिटिव जमाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः सील किए क्षेत्र में सर्वे कर रहीं आशाओं से अभद्रता, घूमा था कोरोना पॉजिटिव जमाती
Wed, 08 Apr 2020 05:01 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 08 Apr 2020 05:01 PM IST
सार
एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने कहा है कि सर्वे कार्य में बाधा उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
मथुरा पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा में अंधी कुइयां मरकज मस्जिद के सील किए गए एक किलोमीटर दायरे के दरेसी रोड स्लॉटर हाउस बाड़ा गली में बुधवार को सर्वे कर रही आशा कार्यकर्ताओं से अभद्रता की गई।
एक मकान का सर्वे करने पहुंचीं आशाओं के साथ महिला-पुरुषों ने बदसलूकी की और गाली-गलौज कर सर्वे कार्य में बाधा डाली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी युवक मौके से फरार हो गया, महिलाएं घर में घुस गईं। पुलिस ने क्षेत्र के लोगों को कड़ी हिदायत दी है। वहीं, आशाओं ने सुरक्षा की मांग की है।
कोरोना वायरस का पॉजिटिव मिला जमाती मरकज मस्जिद इलाके में घूमने आया था। इसी कारण मस्जिद के एक किलोमीटर दायरे को सील किया गया है। इस इलाके के दरेसी क्षेत्र में पिछले दो दिन से घर-घर सर्वे का कार्य चल रहा है।

सर्वे के कार्य में आशाओं, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से मदद ली जा रही है। बुधवार दोपहर टीम नंबर 71 में शामिल दो आशाओं और एक आंगनबाड़ी सदस्य दरेसी के बाड़ा गली के एक मकान में सर्वे का कार्य रही थीं।
महिलाओं से घर के सदस्यों के नाम और बीमार लोगों की जानकारी करने पर वहां मौजूद एक युवक ने आशाओं से काम बंद कर चले जाने को कहा। जब आशाओं ने उन्हें बताया कि यह सरकारी काम है इसके बाद महिलाओं ने भी आशाओं को खरीखोटी सुनानी शुरू कर दी। वहां मौजूद युवक ने गाली-गलौज करते हुए सर्वे कार्य रुकवा दिया।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों से कार्य में बाधा उत्पन्न न करने की हिदायत दी है। इधर, आशा और एएनएम ने प्रशासन से उन्हें सुरक्षा दिए जाने की मांग करते हुए कहा कि सर्वे के दौरान पुलिस की मौजूदगी होनी चाहिए।
इस संबंध में एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने कहा है कि सर्वे कार्य में बाधा उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी। सर्वे कार्य कर रही कार्यकर्ताओं को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।