फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   misbehave with agra university student outside campus

आगरा विवि के छात्र-छात्राओं से बदसलूकी पर हंगामा, बाहरी तत्वों ने दीं भद्दी गालियां

Thu, 11 Jan 2018 10:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 11 Jan 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
misbehave with agra university student outside campus
अागरा ‌व‌िवि - फोटो : अमर उजाला
डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित दाऊदयाल संस्थान के पास बाहरी लोगों ने छात्र-छात्राओं के साथ अभद्रता की। जानकारी पर छात्रसंघ के पदाधिकारियों और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कुलपति के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले में चीफ प्रॉक्टर ने न्यू आगरा थाने में तहरीर दी है। 
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने चीफ प्रॉक्टर प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव से लिखित शिकायत की। इसमें कहा गया है कि दाऊदयाल संस्थान के बीएससी प्रथम वर्ष के कुछ छात्र-छात्राएं परीक्षा देने के बाद बाहर खड़े होकर आपस में बातचीत कर थे। 
विज्ञापन


इस बीच वैगनॉर से मनोज शर्मा नाम का व्यक्ति पहुंचा। उसकी गाड़ी पर सपा का झंडा लगा हुआ था। उसके साथ कुछ लोग और थे। इन लोगों ने छात्र-छात्राओं के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल शुरू कर दिया। उनके वाहनों में आग लगाने की धमकी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान सुरक्षा गार्ड मूकदर्शक बन रहे। उल्टे छात्र-छात्राओं को ही वहां से जाने के लिए कहा। मामले की जानकारी होने पर छात्रसंघ के पदाधिकारी और एबीवीपी के कार्यकर्ता कुलपति आवास के बाहर पहुंचे। चीफ प्राक्टर को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। 

विद्यार्थी करीब दो घंटे आवास के बाहर जमे रहे। कार्रवाई करवाने के आश्वासन के बाद सभी शांत हुए। विरोध प्रदर्शन में छात्रसंघ के पदाधिकारियों में अभिषेक मिश्र, कृतिका सोलंकी, चंद्रजीत यादव, कुनाल दिवाकर और एबीवीपी के दीपक बघेल, ललित शर्मा, अखिल चौधरी, बॉबी, अनुग्रह, भावना, पार्थ, व्योम, शिवानी, अनंत और छात्र नेताओं में कुलभूषण गौतम आदि मौजूद रहे। 

चीफ प्रॉक्टर ने दी तहरीर

छात्र-छात्राओं की शिकायत और कुलपति के आदेश पर विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने थानाध्यक्ष न्यू आगरा को तहरीर दी है। इसमें मनोज शर्मा और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्यवाही के लिए लिखा है। 

डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में अक्तूबर में छात्र संघ चुनाव के समय ही परिचय पत्र से छात्र-छात्राओं को परिसर में प्रवेश दिए जाने की कवायद की जा रही थी। सत्र समापन की ओर बढ़ चला है, अभी तक व्यवस्था नहीं बन पाई है। बाहरी व्यक्ति बेरोकटोक विश्वविद्यालय के परिसरों में प्रवेश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed