थाने में नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ बदसलूकी, व्यापारियों ने बंद किए बाजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के जसराना में सोमवार की शाम को हुए बवाल के मामले में मंगलवार को पुलिस ने नगर पंचायत के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। नगर पंचायत से कैमरों की रिकार्डिंग को पुलिस ने ले लिया है। नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ थाने में की गई खींचतान के विरोध में कस्बा के लोगों ने सुबह बाजार बंद रखा।नगर पंचायत अध्यक्ष की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर दबिश दी। दूसरे पक्ष ने भी तहरीर देने की बात कही है।
थाना जसराना में बंशी ठाकुर पक्ष के लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश गुप्ता के साथ अभद्रता और खींचतान की। इसके बाद थाना जसराना में सोमवार रात को बहुत हंगामा हुआ।
रात को जसराना विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह, जिला महामंत्री राजीव गुप्ता, सिरसागंज के पालिका अध्यक्ष सोनी शिवहरे, भाजयुमो जिलाध्यक्ष देवेश भारद्धाज, डा. सत्यपाल सिंह राजपूत, पिछडा मोर्चा के डा. विजेंद्र सिंह, त्रिलोकीनाथ शर्मा के साथ सैकड़ों भाजपा समर्थक थाने पहुंच गए थे।
भाजपा नेताओं ने एसपी देहात महेंद्र सिंह से बात की। एसपी देहात ने कार्रवाई का भरोसा दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश गुप्ता की तहरीर पर रात में ही
बंशी ठाकुर, शिवम चौहान, विकास, प्रवीण, सादिक के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया।
तहरीर में अवनीश गुप्ता ने कहा कि उसका भाई अंकित और साला सोनू गनर के साथ स्कूटी से नगर पंचायत से लौट रहे थे। तभी उसे लोगों ने घेरने की कोशिश की। पुलिस ने रात में आरोपियों के घर में दबिश दी। मंगलवार की सुबह कस्बा के लोगों ने मुख्य चौराहे पर दुकानों को बंद कर दिया।
एसएसआई अनिल कुमार सिंह ने नगर पंचायत के बाहर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग देखी। पुलिस की मानें तो रिकार्डिंग में स्कूटी को कुछ युवक घेरने की कोशिश कर रहे हैं। रिकार्डिंग में कुछ युवक स्कूटी के पीछे भाग रहे हैं।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि साक्ष्य उपलब्ध करा दिए हैं, कार्रवाई पुलिस को करनी है। वहीं दूसरे पक्ष के विजय सिंह ने भी नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ उनके दो भाईयों और साले पर पुत्र शिवम के ऊपर फायरिंग करने की तहरीर दी है। सीओ प्रेमप्रकाश यादव ने कहा कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।