फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Supply Of Charas From Nepal In Firozabad Six Arrests By Police

नशे की तस्करी: नेपाल से चरस लाकर सुहागनगरी में करते थे सप्लाई, तीन महिलाओं सहित छह गिरफ्तार

Thu, 08 Apr 2021 12:01 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 08 Apr 2021 12:01 AM IST
सार

  • नेपाल से रोडवेज बस में लाते थे चरस
  • सुहागनगरी में करते थे सप्लाई

विज्ञापन
Supply Of Charas From Nepal In Firozabad Six Arrests By Police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुहागनगरी में मादक पदार्थ की तस्करी के तार नेपाल के बीरगंज से जुड़े है। थाना दक्षिण पुलिस ने बुधवार को बस स्टैंड के समीप से तीन महिलाओं सहित छह आरोपियों को 17 किलो चरस के साथ गिरफ्तार कर खुलासा किया। आरोपी रोडवेज बसों के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी किया करते थे। पकड़े गए आरोपी गोरखपुर, कानपुर और बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


कोतवाल दक्षिण सुशांत गौर ने बताया कि विगत कई दिन से सूचना मिल रही थी कि मादक पदार्थों की तस्करी का एक गिरोह सक्रिय है, जो नेपाल के बीरगंज से चरस आदि लाकर जिले में थाना क्षेत्र के मोहल्ला कटरा पठानान निवासी राजेंद्र गुप्ता के माध्यम से सप्लाई कर रहा है। सूचना पर मंगलवार रात बस स्टैंड के समीप दबिश देकर पुलिस ने राजेंद्र गुप्ता, नीलू खां निवासी ग्राम अकारु थाना मंगलपुर जिला कानपुर देहात, अली असगर निवासी सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन थाना कोतवाली गोरखपुर, मंसूर अली निवासी कमालपुर थाना रूरा जनपद कानपुर देहात, रीता देवी, सकीना निवासी सिसैनी जिला, थाना मोतिहारी बिहार, मीना खातून निवासी गांव डूमरा थाना सीतामढ़ी जनपद सीतामढ़ी को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्ज से 17 किलो आठ सौ ग्राम चरस बरामद की गई। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


रोडवेज बसों से लाया जाता था माल
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लंबे अर्से से जिले में मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे थे। वे नेपाल के बीरगंज से रोडवेज की बसों के माध्यम से चरस लेकर फिरोजाबाद आते थे। यहां राजेंद्र गुप्ता को सप्लाई देने के साथ ही मोटी रकम लेते थे। राजेंद्र गुप्ता जिले में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले लोगों तक माल पहुंचाता था। इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed