{"_id":"5e32facf8ebc3e4b0e4c9323","slug":"minorities-commission-up-member-parvinder-singh-said-over-triple-talaq-victim","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक पीड़िताओं को घर देने की योजना, मदरसों के आधुनिकीकरण पर फोकस: परविंदर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तलाक पीड़िताओं को घर देने की योजना, मदरसों के आधुनिकीकरण पर फोकस: परविंदर सिंह
Fri, 31 Jan 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परविंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परविंदर सिंह ने कहा कि सरकार अल्पसंख्यकों के कल्याण की योजनाओं पर गंभीर है। अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम अल्पसंख्यक युवाओं को रोजगार और शिक्षा के लिए ऋण भी प्रदान करेगा। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करके समस्याएं सुनीं।
अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परविंदर सिंह ने सर्किट हाउस में अल्पसंख्यक कल्याण की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने तीन तलाक पीड़ित महिलाओं को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये देने का निर्णय लिया है।
इन पीड़िताओं को प्रधानमंत्री आवास देने पर भी विचार किया जा रहा है। मदरसों के आधुनिकीकरण पर सरकार का फोकस है। यही कारण है कि मदरसों को वेब पोर्टल से जोड़ा गया है।

परविंदर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने गुरु तेग बहादुर जी महाराज की स्मृति में आगरा और गुरु नानकदेव महाराज की स्मृति में लखनऊ में स्मारक (संग्रहालय) बनाने की बात कही है। जहां गुरुओं के चरण पड़े वहां उनके इतिहास और शिक्षाओं के लिए स्मारक की जरूरत थी।
इसके बाद सिंह ने मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ बैठक करके समस्याएं सुनीं और उन्हें नागरिकता संशोधन अधिनियम की जानकारी दी। अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह मुस्लिम समुदाय के लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें। इस मौके पर बंटी ग्रोवर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।