फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minor girl shot dead in etah

एटा में गोली मारकर किशोरी की हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर की वारदात

Mon, 27 May 2019 02:01 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 May 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
minor girl shot dead in etah
murder
एटा के जैथरा क्षेत्र में रविवार रात को गोली मारकर एक किशोरी की हत्या कर दी गई। रंजिश के चलते हमलावरों ने घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया। परिवार के अन्य लोगों ने खेतों में भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


जैथरा क्षेत्र के गांव सपरीन में रविवार रात तकरीबन 10 बजे मोहर सिंह शाक्य के घर पर गांव के ही कुछ लोगों ने हमला कर दिया। सभी हमलावर हथियारों से लैस थे। घर में घुसते ही परिवार के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। वहीं छत पर मोहर सिंह शाक्य की 16 वर्षीय बेटी शिखा सो रही थी। हमलावरों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन


परिवार के अन्य लोगों किसी तरह जान बचाकर खेतों की ओर भागे। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह भदौरिया, क्षेत्राधिकारी अजय भदौरिया, अपर पुलिस अधीक्षक ने रात में ही मौके का मुआयना किया। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पिता मोहर सिंह शाक्य ने बीरेंद्र पुत्र लेखराज, सुखपाल पुत्र खेम करन, नन्हें लाल पुत्र केदार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि मोहर सिंह और बीरेंद्र सिंह के बीच रंजिश है। इसी के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed