{"_id":"5e1d708e8ebc3e880a63a475","slug":"minor-girl-sexual-abused-by-neighbor-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो बच्चों के पिता ने नाबालिग लड़की से की 'घिनौनी' हरकत, पहले खींचे फोटो, फिर किया ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बच्चों के पिता ने नाबालिग लड़की से की 'घिनौनी' हरकत, पहले खींचे फोटो, फिर किया ब्लैकमेल
Tue, 14 Jan 2020 01:11 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 14 Jan 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में 15 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने मोबाइल से किशोरी के फोटो खींच लिए। इसके बाद ब्लैकमेल करके कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया।
किशोरी के शोर मचाने पर परिजन आ गए। इस पर आरोपी ने फोटो वायरल करने की धमकी दी। परिजनों ने तीन दिन बाद मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी दो बच्चों का पिता है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
घटना 10 जनवरी की है। किशोरी की मां मजदूरी करती है। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने कुछ दिन पहले मोबाइल से किशोरी के फोटो खींच लिए थे। घटना वाले दिन किशोरी घर की छत पर सो रही थी। तभी आरिफ आ गया।

फोटो वायरल करने की दी थी धमकी
आरोपी युवक ने फोटो दिखाकर किशोरी को ब्लैकमेल किया। इससे वो डर गई। युवक उसे कमरे में ले गया। उससे दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर मां आ गई। इस पर आरोपी ने धमकी दी कि फोटो वायरल कर देगा।
इस पर मां-बेटी ने शिकायत नहीं की। बाद में अन्य परिजनों को बताया। सोमवार को थाना एत्माद्दौला में शिकायत की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से पीड़िता दहशत में हैं।
दो बच्चों का पिता है आरोपी
थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक ने बताया कि आरोपी आरिफ की शादी कुछ साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी घर से फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा।