फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Minor Girl misdeed then given painful death Convict sentenced to imprisonment till last breath

Agra: बालिका से दुष्कर्म, फिर दी दर्दनाक मौत;  दोषी को आखिरी सांस तक कैद की सजा

Sun, 16 Apr 2023 09:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 16 Apr 2023 09:15 AM IST
सार

शादी समारोह से मासूम बच्ची लापता हो गई थी, अगले दिन उसका शव खेत में पड़ा मिला था। 

विज्ञापन
Minor Girl misdeed then given painful death Convict sentenced to imprisonment till last breath
court new - फोटो : istock

विस्तार

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र में आरोपी ने बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी थी। स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट प्रमेंद्र कुमार ने दुष्कर्म के बाद हत्या करने के आरोपी को आखिरी सांस तक कैद की सजा सुनाई। इसके साथ ही आरोपी के ऊपर लगाए गए अर्थदंड के एक लाख रुपये बालिका के माता-पिता को दिलाने के आदेश किए हैं।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

मलपुरा थाने में गांव गढ़ी दौलता निवासी रमेश ने केस दर्ज कराया। बताया कि एक दिसंबर 2021 को परिवार में शादी थी। समारोह में मेरे बेटे हरिकिशन की पांच साल की बेटी मौजूद थी। परिवार के सभी सदस्य शादी के कामकाज में व्यस्त थे। रात को करीब 11 बजे तक पौत्री को पंडाल में देखा था। उसके बाद जब दिखाई नहीं दी तो घरवालों ने सोचा कि सो गई होगी। दूसरे दिन दो दिसंबर 2021 को पौत्री घर में किसी को दिखाई नहीं दी। चारों तरफ तलाश किया। इस दौरान पंडाल के पास सरसों के खेत में पौत्री की लाश मिली। आरोप लगाया कि फरह के गांव शहजादपुर निवासी संजय को रात में गांव के कई लोगों ने पौत्री को खेतों की तरफ ले जाते देखा था। पुलिस ने शक के आधार पर संजय को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें Weather News: भीषण गर्मी से दहक उठा यूपी का यह जिला, पारा पहुंचा  42.6 डिग्री के पास

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएनए जांच में हुई पुष्टि

कोर्ट में विशेष लोक अभियोजक विजय किशन लवानिया ने गवाह व साक्ष्य पेश किए। आरोपी की डीएनए जांच हुई। इसमें भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई। कोर्ट ने अपने निर्णय में दलील दी है कि ऐसे अपराधी को माफ नहीं किया जा सकता। स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट प्रमेंद्र कुमार ने दुष्कर्म के बाद हत्या करने के आरोप में आरोपी को आखिरी सांस तक कैद की सजा सुनाई। इसके साथ ही आरोपी के ऊपर लगाए गए अर्थदंड के एक लाख रुपये बालिका के माता पिता को दिलाने के आदेश किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed