{"_id":"6aa38b29d2e3745a6e0cdc4a","slug":"ima-agra-elections-president-secretary-and-treasurer-posts-set-for-unopposed-poll-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमए चुनाव: अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष निर्विरोध तय, तीनों पदों पर एक-एक आवेदन, 13 सितंबर को आएगी अंतिम सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमए चुनाव: अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष निर्विरोध तय, तीनों पदों पर एक-एक आवेदन, 13 सितंबर को आएगी अंतिम सूची
Fri, 11 Sep 2026 10:31 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 11 Sep 2026 10:31 AM IST
सार
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर एक-एक आवेदन आने से तीनों का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है। अन्य पांच पदों के लिए 55 आवेदन आए हैं, जिनकी अंतिम सूची 13 सितंबर को जारी होगी और 27 सितंबर को मतदान होगा।
विज्ञापन
आईएमए आगरा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष का निर्विरोध चुनाव लगभग तय हो गया है। तीनों पदों पर एक-एक आवेदन है। सभी के प्रमाणपत्रों का सत्यापन करने के बाद 13 को अंतिम सूची जारी की जाएगी। अन्य पदों के लिए मतदान 27 सितंबर को होगा।
आईएमए अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच ने बताया कि आठ पदों पर 55 आवेदन आए हैं। आवेदनों की जांच करने के बाद 13 सितंबर को अंतिम सूची जारी की जाएगी। 20 सितंबर तक नाम वापसी होगी और 27 सितंबर को तोता के ताल स्थित कार्यालय में मतदान होगा।
इसमें 1,748 चिकित्सक शामिल होंगे। इसी दिन विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। बृहस्पतिवार को चुनाव संचालन समिति की बैठक में आवेदनों की सूची बनाई गई। समिति में डॉ. ओपी यादव, डॉ. राजीव उपाध्याय, डॉ. मुकेश गोयल, डॉ. अनूप दीक्षित भी रहे।
विज्ञापन
प्रमुख पदों पर आवेदन
अध्यक्ष के लिए डॉ. रजनीश मिश्रा, सचिव पद पर डॉ. मुकेश भारद्वाज और कोषाध्यक्ष के लिए डॉ. करण रावत ने आवेदन किया है।