{"_id":"5eef6a998ebc3e430d562a5f","slug":"minor-girl-left-her-home-for-facebook-friend-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक दोस्त के लिए परिवार छोड़कर आई किशोरी, वो नहीं मिला तो बनाया यह बहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक दोस्त के लिए परिवार छोड़कर आई किशोरी, वो नहीं मिला तो बनाया यह बहाना
Mon, 22 Jun 2020 12:17 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 22 Jun 2020 12:17 AM IST
सार
- राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला फेसबुक दोस्त होलीगेट तक आया, लड़की से संपर्क न होने पर वापस चला गया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फेसबुक दोस्त से दोस्ती इस हद तक गहरी हुई कि एक किशोरी उसके लिए अपना घर छोड़कर मथुरा आ गई। यहां जब युवक से नहीं हुआ तो वो वृंदावन की एक सामाजिक संस्था के पास पहुंची तथा झूठी कहानी गढ़कर काम मांगा, लेकिन संस्था ने उसे पुलिस के माध्यम से परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रही कक्षा नौ छात्रा ने फेसबुक की फर्जी आईडी के माध्यम से भरतपुर (राजस्थान ) के रहने वाले युवक से दोस्ती कर ली। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने फेसबुक पर एक-दूसरे का साथ जीवन भर निभाने का वायदा किया।
विज्ञापन
लड़की से मिलने के लिए युवक मथुरा आ गया। शनिवार को किशोरी लक्ष्मीनगर जमुनापार से परिजन को छोड़कर होलीगेट चौराहे तक आ गई लेकिन जिस मोबाइल से वो युवक से जुड़ी थी, वो मोबाइल घर पर ही रह गया। इसके चलते होलीगेट पर उसका संपर्क युवक के साथ नहीं हो सका।
विज्ञापन
चौराहे पर रो रही थी किशोरी
दोनों के रास्ते यहां से अलग-अलग हो गए। किशोरी होलीगेट पर खड़े होकर रोने लगी, जब लोगों ने कारण पूछा तो बताया कि उसके बुआ और फूफा ने उसे मारकर भगा दिया है। अब वो अनाथ है, उसे सहारे की जरूरत है। लोगों ने वृंदावन की संख्या कनकधारा फाउंडेशन को इसकी जानकारी दी।
किशोरी जब संस्था की अध्यक्ष लक्ष्मी गौतम से मिली, तब उसने बताया कि वो उनकी संस्था में काम करना चाहती है लेकिन अध्यक्ष ने उससे पूछताछ करके परिजन का मोबाइल नंबर ले लिया और थाना जमुनापार पुलिस से संपर्क किया। थानाध्यक्ष जमुनापार एमसी चतुर्वेदी ने बताया कि किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
किशोरी जब संस्था की अध्यक्ष लक्ष्मी गौतम से मिली, तब उसने बताया कि वो उनकी संस्था में काम करना चाहती है लेकिन अध्यक्ष ने उससे पूछताछ करके परिजन का मोबाइल नंबर ले लिया और थाना जमुनापार पुलिस से संपर्क किया। थानाध्यक्ष जमुनापार एमसी चतुर्वेदी ने बताया कि किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।