{"_id":"5de8a9c38ebc3e547865aeaa","slug":"minor-girl-hanged-alive-after-molestation-crime-news-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: घर में घुसकर किशोरी की हत्या, शव फंदे पर लटकाया, दो आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: घर में घुसकर किशोरी की हत्या, शव फंदे पर लटकाया, दो आरोपी हिरासत में
Fri, 06 Dec 2019 12:22 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 06 Dec 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद में बृहस्पतिवार को एक बड़ी घटना सामने आई। कस्बा घिरोर में किशोरी का शव घर में पंखे से लटका मिला। रस्सी से फंदा बनाया गया था। परिजनों ने चार लोगों पर घर में घुसकर हत्या करके शव को पंखे से टांगने का आरोप लगाया है।
एसपी, एएसपी सहित थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में भी लिया है। मृतका के परिजनों की तहरीर पर नामजद चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, मोहल्ले में ऑनर किलिंग की भी चर्चा रही।
घिरोर के एक मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय किशोरी कस्बा स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा दसवीं की छात्रा थी। बृहस्पतिवार की सुबह पिता और भाई किसी काम से बाहर गए थे। मां छत पर बैठी हुई थी, तभी आहट होने के बाद जब वो नीचे आईं तो उसका शव कमरे में पंखा पर लटका देखा।

Trending Videos
मृतका के भाई ने दो युवकों को पकड़ा
इस दौरान किशोरी का भाई भी आ गया था। परिजनों के अनुसार घर से निकलकर भाग रहे चार युवकों में से दो को किशोरी के भाई ने दोस्तों के मदद से पकड़ लिया। मृतक छात्रा के भाई ने आरोप लगाया कि युवक गोविंद उसकी बहन को राह चलते परेशान करता था।
बुधवार को बहन ने शिकायत की तो उसे समझाने के लिए गया था। वापस आने के बाद शाम के समय गोविंद भाई पवन व सात आठ अन्य लोगों के साथ घर आया। उसे 24 घंटे में देख लेने की धमकी देकर चला गया।
बृहस्पतिवार की सुबह जब किशोरी का भाई और पिता घर पर नहीं थे तो गोविंद, पवन निवासी भगवंतपुर थाना औंछा साथी बंटी निवासी गांव घुराई, मनीष निवासी महुआहार घर में घुस आए। बहन की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को कमरे में लगे पंखे में रस्सी से लटका दिया।

स्कार्पियो पर लगा है प्रसपा का झंडा
जिस स्कार्पियो से आरोपी युवकों के छात्रा के घर आने की बात कही जा रही है। उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। गाड़ी पर प्रसपा का झंडा लगा हुआ है। वहीं दबी जुबान से कुछ ग्रामीणों ने बताया कि एक आरोपी थानाध्यक्ष का करीबी है।
एसपी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों की ओर से मिली तहरीर पर नामजद चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो युवक हिरासत में भी लिए हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है।