फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minor girl gang rape by Six people in govardhan

परिवार संग गोवर्धन परिक्रमा कर रही किशोरी उठा ले कार सवार, छह लोगों ने किया गैंगेरप

Mon, 04 Jun 2018 06:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 04 Jun 2018 06:14 PM IST
विज्ञापन
minor girl gang rape by Six people in govardhan
प्रतीकात्मक तस्वीर
मथुरा में गोवर्धन की सप्तकोसीय परिक्रमा करने आई किशोरी को अगवा कर छह लोगों ने गैंगरेप किया। परिजनों को किशोरी गोवर्धन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहवास मिली। 
विज्ञापन


पीड़िता के भाई ने गांव की एक महिला समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। वहीं पुलिस मामला संदिग्ध मान रही है।      
विज्ञापन


थाना मगोर्रा के एक गांव की रहने वाली किशोरी परिजनों के साथ 30 मई की शाम गोवर्धन गिरिराजजी की सप्तकोसीय परिक्रमा करने आई। आधी रात में राधाकुंड परिक्रमा मार्ग स्थित श्रद्धालुओं की बैठक के पास से किशोरी परिजनों से बिछुड़ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता की मानें तो आरोपी उसे गाड़ी में डालकर ले गए। नशीली चीज सुंघाकर बेहोश कर दिया। आरोप है कि नामजद छह लोगों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया। परिजनों ने किशोरी की खोजबीन की, पर सुराग नहीं लग सका। 

थाना गोवर्धन में गुमशुदगी दर्ज कराई। किशोरी 31 मई की शाम 4:30 बजे गंभीर हालत में गोवर्धन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मिली। किशोरी को उपचार के लिए परिजन भरतपुर ले गए। 

होश आने पर आरोपियों के नामों की जानकारी हो सकी। पीड़िता के भाई ने गांव की रिंकी पत्नी कलुआ, आकाश, मानो, सत्यवीर, योगेश, रोहताश, अशोक के खिलाफ गैंगरेप और पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। 

प्रभारी निरीक्षक संसार सिंह राठी ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंग उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed