फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minor girl escaped from police station in etah

एटा: थाने के अंदर से 'लापता' हुई किशोरी, परिजनों ने किया हंगामा, थाना प्रभारी सहित दो निलंबित

Sat, 22 Aug 2020 12:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Aug 2020 12:30 AM IST
सार

  • किशोरी के परिजनों व ग्रामीणों ने घेरा थाना, हंगामा, कार्रवाई का आश्वासन देकर पुलिस अधिकारियों ने मामला कराया शांत

विज्ञापन
minor girl escaped from police station in etah
थाने में हंगामा करते किशोरी के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा जिले के अवागढ़ थाने से शुक्रवार की सुबह एक किशोरी पुलिस हिरासत से भाग गई। किशोरी के परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो आक्रोशित हो गए। ग्रामीण और परिजन थाने पहुंच गए। घेराव कर हंगामा करने लगे। जानकारी मिलने पर भाजपा नेता भी आ गए। 

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारियों सहित कई थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस अफसरों ने किशोरी की जल्द बरामदगी का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। एसएसपी ने इस मामले में लापरवाही बरतने पर अवागढ़ थाना प्रभारी केके बालियान और महिला सिपाही अनुराधा को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी बीते 14 अगस्त को प्रेमी के साथ कहीं चली गई थी। पुलिस ने बीते सोमवार को किशोरी को पकड़ लिया और बुधवार को चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। गुरुवार को किशोरी के 161 के बयान दर्ज कराए गए। शुक्रवार को कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराने के लिए रात में उसे थाने में रोका गया था। सुबह किशोरी थाने से भाग गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक युवक ले गया था किशोरी को

किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री को लवकुश निवासी राजपुर थाना सकरौली 14 अगस्त को फुसलाकर ले गया था। इस मामले की रिपोर्ट आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने पुत्री को तो बरामद कर लिया लेकिन आरोपी अभी फरार है। 

आरोप है कि गुरुवार को पुलिस ने आरोपी के चाचा को हिरासत में ले लिया। शुक्रवार की सुबह लेनदेन करके उसे छोड़ दिया गया। इस मामले में भी किशोरी के पिता की ओर से एएसपी ओपी सिंह को तहरीर दी गई है। इसमें प्रभारी निरीक्षक को दोषी बनाते हुए उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। 

थाने में पूर्व विधायक कुबेर सिंह अंगरिया, भाजपा नेता धर्मेंद्रपाल उर्फ राजू, नवीन दीक्षित, रवेंद्र वार्ष्णेय, संजीव वार्ष्णेय आदि अन्य भाजपाई दो घंटे तक बैठे रहे। वे थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई और किशोरी की बरामदगी की मांग कर रहे थे। बाद में अफसरों के आश्वासन पर मामला शांत हो गया। 

किशोरी की तलाश में जुटीं पुलिस टीमें

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुनील कुमार सिंह ने कहा कि थाना अवागढ़ पुलिस की हिरासत से किशोरी के भाग जाने और थाना के घेराव के बाद थाना प्रभारी केके बालियान और महिला सिपाही अनुराधा को निलंबित कर दिया गया है। 

थाना अवागढ़ प्रभारी निरीक्षक के पद पर अलीगंज में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर विजय प्रताप सिंह को नियुक्ति किया गया है। किशोरी की बरामदगी के लिए क्राइम ब्रांच और स्वॉट टीम को लगाया गया है। जल्द ही उसकी बरामदगी कर ली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed