फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minor girl committed suicide in agra

किशोरी ने मौसा के घर में फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी ये बातें

Thu, 20 Sep 2018 11:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 20 Sep 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
minor girl committed suicide in agra
Demo Pic
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में 14 साल की किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि उसके प्रेम संबंध रिश्तेदार युवक से थे। परिजनों ने उस पर बंदिशें लगा दीं। इससे वो तनाव में थी। उसने मौसा के घर में जान दे दी। सुसाइड नोट भी मिला है।
विज्ञापन


किशोरी कक्षा नौ में पढ़ती थी। परिजनों ने कई साल पहले उसे पढ़ाई के लिए मौसा के घर भेजा था, उसके प्रेम संबंध रिश्तेदार युवक से हो गए। कुछ समय पहले ही वह अपने घर वापस चली गई थी। प्रेम संबंधों की जानकारी पर परिजन विरोध करने लगे। 
विज्ञापन


परिजनों ने सोमवार को उससे मोबाइल छीन लिया। इससे नाराज होकर वो घर से निकल आई। प्रेमी को फोन करके साथ ले जाने कहा, लेकिन वो नहीं आया, उसने पुलिस को जानकारी दे दी। पुलिस और परिजन तलाश में जुट गए। मंगलवार रात को मौसा के घर में उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड नोट में लिखी ये बातें

मौसा के परिजनों ने बताया कि वो घर में नहीं थे। तभी किसी समय किशोरी आई। बाथरूम के जंगले पर लगा गत्ता हटाकर अंदर प्रवेश कर गई। इसके बाद दुपट्टे से फांसी लगा ली। देर रात वो लोग घर आए तो दरवाजा अंदर से बंद था। जंगले से झांककर देखा। वो फांसी पर लटकी थी। 

इस पर पुलिस को सूचना दे दी गई। पुलिस ने दरवाजे को कुंडी तोड़कर खोला। शव का पोस्टमार्टम कराया है। इंस्पेक्टर थाना सिकंदरा ने बताया कि किशोरी ने दो कागज पर सुसाइड नोट लिखा है।

एक कागज पर लिखा है कि अब तो तुम खुश हो न मम्मी, मेरा मरा मुंह देखकर। दूसरे पर प्रेमी के नाम के साथ आई लव यू लिखा है। वहीं आत्महत्या पर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। जांच के घेरे में परिजन भी हैं। पुलिस जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed