{"_id":"5e47d70e8ebc3ee5e86a5339","slug":"minor-boy-sexual-abused-five-year-old-girl-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कक्षा सात के छात्र ने किया साढ़े चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षा सात के छात्र ने किया साढ़े चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार
Sat, 15 Feb 2020 05:03 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 15 Feb 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र में शनिवार को एक किशोर ने साढ़े चार साल की बालिका से दुष्कर्म किया। आरोपी किशोर टॉफी दिलाने का लालच देकर बालिका को घर ले गया था। शिकायत पर पुलिस ने पीड़िता का स्वास्थ्य परीक्षण कराया है।
थाना दक्षिण क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी बालिक के पिता सुबह काम करने गए थे। मां पूजा करने को मंदिर चली गई थी। बड़ा भाई स्कूल गया हुआ था। घर में बालिक और उसका छोटा भाई था। इसी दौरान घर में पड़ोसी किशोर आ गया।
उसने बच्ची को टॉफी दिलाने का लालच दिया और अपने घर ले गया। उधर, पीड़िता की मां जब घर लौटी तो उसे बेटी घर पर नहीं मिली। आस-पड़ोस पता किया तो लोगों ने बताया कि किशोर के साथ बालिका को देखा था।

कमरे में मिली बच्ची
उसकी मां पड़ोस में रहने वाले किशोर के घर पहुंची। मकान के बाहर वाले कमरे में बच्ची मिली, वहीं महिला को देखते ही किशोर भाग गया। महिला ने शोर मचाया। इस पर किशोर के घरवाले भी अंदर के कमरों से बाहर आ गए।
मासूम बच्ची के ब्लीडिंग हो रही थी। पुलिस को सूचना दी गई। थाना पुलिस के साथ सीओ सिटी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित बच्ची का मेडिकल चेकअप कराया है।
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि थाना दक्षिण क्षेत्र में बच्ची से नाबालिग ने दुष्कर्म किया है। आरोपी किशोर कक्षा सात का छात्र है। उसको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमों को लगा दिया है।