फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Minor Boy Died In Sn Medical College Locked In State Communication House

आगरा: खून की उल्टियां होने से सरंक्षण गृह में बंद किशोर की एसएन में मौत

Sun, 31 Jan 2021 12:20 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 31 Jan 2021 12:20 PM IST
विज्ञापन
Minor Boy Died In Sn Medical College Locked In State Communication House
demo pic
आगरा के धनोली जगनेर रोड पर सिरोली स्थित किशोर सरंक्षण गृह में बंद एटा निवासी 16 वर्षीय किशोर की शनिवार रात अचानक तबियत बिगड़ गई। खून की उल्टियां होने पर उसे एसएन अस्पताल में भर्ती किया था। रविवार सुबह किशोर की मौत हो गई। खून की उल्टी और मौत की वजह पता नहीं चल सकी है।
विज्ञापन


संरक्षण गृह अधीक्षक रतन सिंह वर्मा ने बताया कि किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। दो दिन पहले ही उसे एटा से आगरा किशोर गृह में शिफ्ट किया गया था। किशोर को यौन शोषण के मामले में सुधार गृह में रखा गया था। दूसरी तरफ इस मामले में सरंक्षण गृह प्रशासन पर उपचार में लापरवाही के आरोप भी लग रहे हैं। 
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें- महिला कुश्ती प्रतियोगिता: ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक को हराने के बाद स्वर्ण पदक लेने 25 मिनट देर से पहुंची सोनम

विज्ञापन
विज्ञापन


170 से अधिक किशोर, एक टीबी रोगी
राजकीय किशोर सरंक्षण गृह में एटा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, आगरा व अन्य जिलों के 170 किशोर निवासरत हैं। यहां 10 से 18 वर्ष के किशोर रखे जाते हैं। अधीक्षक के मुताबिक एक किशोर टीबी रोगी है। उसका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed