{"_id":"5c024a28bdec2241a91134e5","slug":"minor-boy-committed-suicide-by-hanging-in-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर मकान में नहीं हुई कोई हलचल, शाम को पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा तो उड़ गए होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर मकान में नहीं हुई कोई हलचल, शाम को पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा तो उड़ गए होश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
Updated Sat, 01 Dec 2018 02:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन की गौरानगर कॉलोनी में एक किशोर ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
गौरानगर कॉलोनी निवासी विजय विश्वास और उनकी पत्नी अंजू पांच दिन से बंगलूरू गए हुए हैं। घर पर उनका 15 वर्षीय बेटा विभाष विश्वास उर्फ दामोदर अकेला था। दामोदर घर में हर शाम काफी देर तक ठाकुरजी की आरती करता था। लेकिन शुक्रवार की शाम पड़ोसियों ने आरती की आवाज नहीं सुनी।
इसके बाद दामोदर भी लोगों को नहीं दिखा। इससे लोगों ने जब दरवाजा खटखटाया तो अंदर से किसी ने जवाब नहीं दिया। अनहोनी की आशंका पर पड़ोसी मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए तो देखा कि ऊपरी मंजिल पर बने लोहे के जाल पर दामोदर का शव साड़ी से बने फंदे से लटका हुआ था।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवाया। माता-पिता के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस के अनुसार मृतक की मां गंभीर बीमारी से ग्रसित है और पिता उपचार के लिए बंगलूरू लेकर गए हैं। पड़ोसियों की मानें तो दामोदर ने एक साल पहले भी चूहे मारने वाली दवा खाई थी।