{"_id":"66d0b1b320f3e0f70a0d435c","slug":"minor-accused-seniors-of-misdeeds-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-123087-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नाबालिग ने वरिष्ठों पर लगाया कुकर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नाबालिग ने वरिष्ठों पर लगाया कुकर्म का आरोप
Thu, 29 Aug 2024 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 29 Aug 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
भोगांव। क्षेत्र के सरकारी आवासीय विद्यालय के छात्र ने वरिष्ठों पर कुकर्म का आरोप लगाया है। पीड़ित की मां ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है। विद्यालय प्रशासन पर शिकायत दबाने सहित कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
थाना बिछवां क्षेत्र की महिला ने एसपी से शिकायत की है। बताया कि बेटा भोगांव क्षेत्र के सरकारी आवासीय विद्यालय में कक्षा-8 का छात्र है। 27 अगस्त की रात को विद्यालय के कक्षा 12 के चार छात्राें ने उसके साथ कुकर्म किया। बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। सुबह जब बेटे ने उन्हें फोन पर जानकारी दी तो वे विद्यालय पहुंचीं। लेकिन विद्यालय प्रशासन ने उन्हें बेटे से नहीं मिलाया। उल्टा उन्हें ही धमकाया जाता रहा। बाद में पुलिस के पहुंचने पर बेटे से मिलवाया गया।
विद्यालय प्रशासन दबा रहा है मामला
मामले को विद्यालय प्रशासन कुकर्म की घटना न होकर छात्रों का आपसी विवाद व मारपीट बता रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि मामले में पुलिस को सूचना देकर मारपीट का मुकदमा भी भोगांव थाने में दर्ज कराया गया है। साथ ही कक्षा 8 के छात्र के साथ मारपीट करने वाले चारों छात्रों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
-- -