फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ministry of External Affairs approves passport service center

पासपोर्ट सेवा केंद्र को विदेश मंत्रालय की मंजूरी

Sun, 02 Apr 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Sun, 02 Apr 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ministry of External Affairs approves passport service center
पासपोर्ट
पासपोर्ट की चाहत रखने वाले नागरिकों के लिए अच्छी खबर है। शहर में पासपोर्ट सेवा केंद्र को विदेश मंत्रालय की मंजूरी मिल गई है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पत्र लिखकर सांसद राम शंकर कठेरिया को जानकारी देते हुए कहा कि शहर में पासपोर्ट आफिस जल्द शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि आगरा में पासपोर्ट कार्यालय की मांग पिछले कई वर्षों से की जा रही थी। पिछले दिनों पासपोर्ट कार्यालय ने शहर में कैंपों का आयोजन कर इस मांग को और भी मुखर बना दिया था। मोदी सरकार ने पासपोर्ट की प्रक्रिया को आसान करने के साथ जनता की सुविधा के लिए पासपोर्ट सेवा केंद्रों की स्थापना करने योजना बनाई थी। इसी के तहत आगरा में आगरा फोर्ट स्थित प्रधान डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने की योजना भेजी गई थी, जिसे पासपोर्ट अथारिटी के साथ अब विदेश मंत्रालय ने भी मंजूरी दे दी है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने 31 मार्च को सांसद रामशंकर कठेरिया को पत्र लिखकर विदेश मंत्रालय की मंजूरी की जानकारी दी है। आगरा में पासपोर्ट सेवा केंद्र खुल जाने के बाद अब गाजियाबाद के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed