फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Minister Swatantra Dev Singh reached Agra and talked to BJP workers and reviewed civic elections

आगरा पहुंचे मंत्री स्वतंत्र देव सिंहः बोले- SP ठेकेदार बनाती है जबकि BJP कार्यकर्ता, निकाय चुनाव पर की समीक्षा

Wed, 15 Feb 2023 10:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 15 Feb 2023 10:43 PM IST
सार

आगरा पहुंचे कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठककर निकाय चुनाव पर रणनीति बनाई। उन्होंने कहा कि पार्टी का मूलमंत्र कार्यकर्ता निर्माण है और हर कार्यकर्ता के लिए पार्टी मां समान है। 
 

विज्ञापन
Minister Swatantra Dev Singh reached Agra and talked to BJP workers and reviewed civic elections
आगरा पहुंचे कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निकाय चुनाव प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बुधवार को आगरा पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। बूथ अध्यक्षों से लेकर वार्ड संयोजकों की क्लास लगाई। उनके कार्य पूछे और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के नाम पूछे। कहा कि आपको चुनाव नहीं लड़ना है, बल्कि पार्टी जिसे प्रत्याशी बनाए, उसे जिताना है। उन्होंने कहा कि सपा ठेकेदार बनाती है तो भाजपा कार्यकर्ता का निर्माण करती है।

विज्ञापन


आरबीएस कॉलेज के सभागार में आयोजित नगरीय निकाय चुनाव की समीक्षा बैठक में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि निकाय चुनाव में भी पार्टी नंबर वन रहेगी। उन्होंने सभागार में मौजूद वार्ड संयोजक से पूछा कि उन्होंने अब तक क्या किया। वार्ड संयोजक ने वार्ड संचालन समिति, पन्ना समितियों के बारे में बताया।

विज्ञापन

पार्टी के लिए कार्यकर्ता निर्माण मूलमंत्र है

उन्होंने एक अन्य वार्ड पदाधिकारी से पन्ना प्रमुखों के नाम पूछे तो हॉल में सन्नाटा छा गया। मंत्री ने पूछा कि कितने लोग खुद चुनाव लड़ना चाहते हैं और कितने रिश्तेदारों के लिए पैरवी कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने मंडल अध्यक्षों से भी चुनाव की तैयारियों को लेकर सीधा संवाद किया। कमजोरियां भी पूछीं। कहा कि धरातल पर काम करेंगे तभी आगे बढ़ सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए भाजपा मां के समान है। पार्टी के लिए कार्यकर्ता निर्माण मूलमंत्र है। बूथ का कार्यकर्ता जन-जन की सोच बदल रहा है। नदी, पानी बचाया जा रहा है। इसके पहले बैठक में निकाय चुनाव सह प्रभारी सुरेश तिवारी, महानगर प्रभारी हेमंत राजपूत, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, जीएस धर्मेश ने संबोधन किया। महानगर अध्यक्ष ने जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह स्वागत किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, बूथ अध्यक्ष और बूथ प्रभारियों को जीत का पाठ पढ़ाया गया।

हर घर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के निर्देश

इससे पहले उन्होंने सर्किट हाउस में मंडल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बारिश का पानी सहेजने के लिए हर घर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने सरकारी इमारतों, स्कूलों और निजी भवनों में बारिश का पानी एकत्र कर सिंचाई में इस्तेमाल करने के लिए कहा। उन्होंने झील, नहरों और तालाबों पर हुए कब्जों को हटाकर हर टेल तक पानी पहुंचाने के निर्देश सिंचाई अधिकारियों को दिए। 



उन्होंने साल 2027 तक भूगर्भ जल स्तर बढ़ाने के लिए योजना बनाकर कार्य करने पर जोर दिया। जनप्रतिनिधियों ने नहरों के टेल तक पानी न पहुंचने की शिकायत की थी। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, एमएलसी विजय शिवहरे, एडीएम प्रोटोकाल हिमांशु गौतम, प्रोजेक्ट मैनेजर जलनिगम मनोज कुमार, प्रदीप खंडेलवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed